विराट कोहली और एमएस धोनी की जबरदस्त जुगलबंदी क्रिकेट के मैदान में तो कई बार देखी गई है। लेकिन म्यूजिक के मामले में क्या कभी दोनों को साथ देखा है आपने? एक वीडियो सामने आया है जिसमें धोनी और विराट ‘मेरे सामने वाली खिड़की में एक चांद का टुकड़ा रहता है’ गाना गाते दिख रहे हैं। एक दम किशोर कुमार और सुनील दत्त के अंदाज में। किशोर दा बने हैं धोनी और सुनील दत्त बने हैं विराट।
वहीं विराट ये गाना गा रहे हैं अनुष्का शर्मा के लिए। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख कर लोग खूब मजे ले रहे हैं। दरअसल, ये वीडियो एक फन ऐप से तैयार किया गया है जिसमें रियल फेस को बदल कर रिप्लेस किया गया है। वीडियो में फिल्म पड़ोसन का गाना चल रहा है-मेरे सामने वाली खिड़की में.. इस गाने में किशोर कुमार के रूप में धोनी का फेस एक्सप्रेशन देता नजर आ रहा है।
वहीं विराट कोहली का फेस सुनील दत्त की तरह गाना गाता दिख रहा है। वीडियो में अनुष्का भी नजर आती हैं। इस वीडियो को शेयर चैट ऐप के द्वारा शेयर किया गया है। अस फनी वीडियो को देख कर लोग कहते नजर आ रहे हैं -भाई जिसने भी ये एडिटिंग की है वह कमाल है। तो किसी ने लिखा- गजब एडिटिंग। तो एक यूजर बोला- कोई अवॉड दो रे इसको। देखें ये फनी वीडियो-
बता दें, हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पेरेंट्स बने हैं। अनुष्का ने बेटी को जन्म दिया है। विराट कोहली ने फैंस को खुद ये खुशखबरी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स के जरिए दी थी। ट्वीट और इंस्टा पर पोस्ट डाल कर विराट ने बताया था कि वह अब पिता बन गए हैं। लेकिन इस बीच विराट और अनुष्का की तरफ से ये रिक्वेस्ट भी की गई कि उन्हें पर्सनल स्पेस दिया जाए और इस चीज की रिस्पेक्ट की जाए।