आज शिवरात्रि है। इस खास मौके पर श्रद्धालु और कांवड़िए शिवजी पर जल चढ़ाएंगे। इस पावन मौके पर ना केवल लोग और कांवड़िए बल्कि भोजपुरी सेलेब्स भी शिव की भक्ति में सराबोर दिखाई दे रहे हैं। इस खास मौके पर मनोज तिवारी का भोजपुरी सॉन्ग रिलीज होते ही छा गया है, जिसके बोल ‘हर दम बोला शिव बम बम’ हैं। मनोज का ये भोजपुरी गाना दर्शकों को काफी पसंद किया जा रहा है, जिसे एक दिन पहल ही रिलीज किया गया और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं।
मनोज तिवारी का भोजपुरी गाना ‘हर दम बोला शिव बम बम’ SoundsOG Bhojpuri के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। इस गाने को मनोज पर ही फिल्माया गया है, जिसमें वो शिव भक्ति में लीन दिखाई दे रहे हैं। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। शिवरात्रि के मौके पर रिलीज हुए इस गाने को देखकर लोगों की यादें ताजा हो गईं, जब मनोज तिवारी राजनीति में नहीं आए थे और उनके गाने उस समय एक के बाद एक गाने आते ही छा जाते थे। अब उनके नया गाना यूट्यूब पर छा गया है।
भोजपुरी शिवरात्रि सॉन्ग ‘हर दम बोला शिव बम बम’ को एक ही दिन में हजारों व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को मनोज तिवारी ने अपनी मधुर आवाज में सजाया है। उनकी आवाज में ये गाना दिल को छू रहा है और भक्ति का माहौल ही बना दिया गया है। लिरिक्स प्रफुल तिवारी ने लिखा है। प्रोड्यूसर साक्षी झुनझुनवाला हैं और डायरेक्टर सागर जैक हैं। म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है।
देखिए मनोज तिवारी का भोजपुरी सॉन्ग
सावन में ट्रेंडिंग में रहे खेसारी लाल और पवन सिंह के भोजपुरी गाने
सावन में इससे पहले खेसारी लाल और पवन सिंह के ढेरों गाने रिलीज हो चुके हैं, जो यूट्यूब पर रिलीज होते ही छा गए। इसमें खेसारी लाल के ‘सावने में जा तानी देवघर’, ‘जल ढारे चल’, ‘चूड़ी हरियरकी’ और ‘पूरी दुनिया के बॉस’ जैसे भोजपुरी सॉन्ग्स रिलीज हो चुके हैं। इसके अलावा पवन सिंह का भोजपुरी गाना ‘जागी ए बाबा’, ‘देवघर के राजा’, चूड़ी हरी हरी’ और ‘हरियर चूड़िया खातिर’ जैसे गाने रिलीज किए जा चुके हैं। इसी कड़ी में अब मनोज तिवारी का भी भोजपुरी गाना छा गया है।
