Manoj Tiwari News: भोजपुरी एक्टर और भाजपा सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) तीसरी बार पिता बनने वाले हैं। मनोज तिवारी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने पत्नी सुरभि तिवारी की गोद भराई का वीडियो पर शेयर किया है। वीडियो में मनोज तिवारी की खुशी और एक्साइटमेंट साफ देखा जा सकता है।

51 की उम्र में तीसरी बार पिता बनेंगे मनोज तिवारी

मनोज तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह अपनी पत्नी सुरभि तिवारी (Surabhi Tiwari) और तमाम मेहमानों के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि सुरभि को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। सुरभि लाल कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं, वहीं मनोज तिवारी पिंक कलर की शेरवानी पहने दिख रहे हैं। वीडियो में बेबी शावर की की रस्में की जा रही हैं।

लिखा- कुछ खुशियां शब्दों में बयां नहीं कर सकते

मनोज तिवारी ने गोद भराई वाले वीडियो (Manoj Tiwari Wife Surabhi Tiwari Baby Shower Video) के साथ कैप्शन में लिखा, ‘कुछ खुशियों को हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते, बस महसूस कर सकते हैं…।’ मनोज तिवारी के इस वीडियो पर तमाम नेता-अभिनेता उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे, सिंगर अक्षरा सिंह ने भी मनोज तिवारी को बधाई दी है।

मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी हैं सुरभि

आपको बता दें कि सुरभि तिवारी (Surabhi Tiwari ), मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी हैं। मनोज की पहली शादी, रानी तिवारी से हुई थी। हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए। रानी और मनोज की एक बेटी, रीति तिवारी है। वहीं, साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान मनोज तिवारी ने सुरभि से दूसरी शादी की। दोनों की एक बेटी सान्विका है।

आपको बता दें कि मनोज तिवारी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। अब वह भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हों लेकिन तमाम राजनीतिक-समसामयिक मुद्दों पर अक्सर बात करते रहते हैं। अपने फैंस से कनेक्ट रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। फैन फॉलोइंग के मामले में रवि किशन से लेकर पवन सिंह तक को कड़ी टक्कर देते हैं।