बॉलीवुड एक्टर मनोज कुमार (Manoj Kumar) अब भले ही दुनिया में नहीं रहे लेकिन, उन्हें उनकी यादगार फिल्मों के लिए आगे भी याद किया जाता रहेगा। अपने पीछे वह अपनी बड़ी लेगेसी छोड़ गए हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी है। उन्हें उनकी देशभक्ति से सराबोर फिल्मों के लिए जाना जाता है। 4 अप्रैल, 2025 को उनका निधन हो गया था। इसके बाद 5 अप्रैल, 2025 को उनका अंतिम संस्कार हुआ। उनके अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर घर पर लाया गया था। बी-टाउन से तमाम सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे थे। मनोज कुमार पंचतत्व में विलीन हो चुके हैं।
मनोज कुमार की अंतिम विदाई राजकीय सम्मान के साथ की गई। उनकी अंतिम विदाई और अंतिम संस्कार की तस्वीरें-वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जहां बी-टाउन के सेलेब्स ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी वहीं, पत्नी शशि गोस्वामी की हालत ने सभी की आंखों को नम कर दिया। मनोज कुमार की पत्नी शशि और बेटे कुणाल गोस्वामी का वीडियो हर किसी का दिल कचोट रहा है। वीडियो में दिग्गज एक्टर की वाइफ को सफेद रंग के सलवार सूट में काली बिंदी में देखा जा सकता है। वो पति का पार्थिव शरीर देखकर फफक-फफककर रोने लगती हैं। उनके साथ खड़े बेटे मां को संभालते हुए नजर आते हैं। वो उन्हें फूल माला पकड़ा रहे हैं।
शशि गोस्वामी का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
वीडियो में देखा जा सकता है कि मनोज कुमार की पत्नी शशि गोस्वामी का रो-रोकर बुरा हो जाता है। पति की अंतिम विदाई में रोते-बिलखते नजर आती हैं। माला पहनाती हैं और गले लगकर उन्हें आखिरी बार चूमती हैं। इतना ही नहीं, वो उनके आगे माथा भी टेकती हैं। इसके बाद अब वो कभी भी पति से ना तो मिल पाएंगी और ना ही उनको दोबारा छू पाएंगी। मनोज कुमार की अंतिम विदाई दिल को झकझोर देने वाली है। इसे देखकर किसी के भी आंसू छलक जाएंगे। मां को रोता-बिलखता देख बेटे भी अपनें आंसू रोक नहीं पाते हैं फिर भी वो मां का सहारा बने खड़े रहे।
घुटने पर बैठ जायद खान ने जोड़े हाथ
बॉलीवुड एक्टर जायद खान का एक वीडियो सामने आया है। वो मनोज कुमार की अंतिम यात्रा में शामिल हुए थे। यहां एक्टर के अंतिम विदाई के वक्त उन्होंने दिवंगत अभिनेता की पत्नी से मुलाकात की और उनके आगे घुटने पर बैठकर हाथ जोड़े। मनोज कुमार को श्रद्धांजलि दी साथ ही
उन्होंने शशि गोस्वामी के पैर भी छुए। ये वीडियो काफी भावुक कर देने वाला है।
170 करोड़ की संपत्ति छोड़ गए मनोज कुमार
गौरतलब है कि मनोज कुमार और शशि गोस्वामी की पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। उस दौरान वो दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे। इस पहली मुलाकात के बाद उनकी मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया और फिर वह कॉलेज की छत पर मिलते थे। इसकी भनक किसी को नहीं लगती थी। फिर बाद में दोनों ने शादी रचा ली थी। इतना ही नहीं, मनोज कुमार अपने पीछे लेगेसी ही नहीं बल्कि 170 करोड़ की संपत्ति भी छोड़ गए हैं।