Manoj Kumar Death News Updates: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का शुक्रवार सुबह निधन हो गया था। उन्होंने 87 साल की उम्र में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली। हिंदी फिल्म जगत में उन्हें देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना जाता रहा। वहीं, उनकी यादगार फिल्मों की बात करें, तो उसमें ‘क्रांति’, ‘उपकार’, ‘शहीद’, ‘पूरब और पश्चिम’ के अलावा ‘रोटी कपड़ा और मकान’ समेत कई फिल्में शामिल हैं।

वैसे आपको बता दें कि मनोज कुमार का असली नाम हरिकृष्ण गोस्वामी और उनका जन्म 1937 में हुआ था। एक्टर की देशभक्ति वाली इतनी फिल्में इतनी हिट रहीं कि उनका नाम ही ‘भारत कुमार’ पड़ गया। उनके निधन की खबर सुनने के बाद हर कोई सदमे में आ गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आनंद महिंद्रा, सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान समेत कई बॉलीवुड सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

पंचतत्व में विलीन हुए मनोज कुमार

मनोज कुमार का अंतिम संस्कार आज 5 अप्रैल को जुहू के पवन हंस शमशान घाट में हुआ। अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, सलीम खान, अरबाज खान, अनु मलिक, राजपाल यादव और प्रेम चोपड़ा समेत कई सितारों ने उन्हें शमशान घाट जाकर अंतिम विदाई दी।

Live Updates
11:59 (IST) 5 Apr 2025
Manoj Kumar Death News Updates: पंचतत्व में विलीन हुए ‘भारत कुमार’

अभिनेता ‘भारत कुमार’ पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले उन्हें राजकीय सम्मान दिया गया था।

11:57 (IST) 5 Apr 2025
Manoj Kumar Death News Updates: मनोज कुमार को अंतिम विदाई देने पहुंचे अमिताभ-अभिषेक

दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन अपने बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ महान अभिनेता मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जुहू के श्मशान घाट पर पहुंचे।

11:50 (IST) 5 Apr 2025
Manoj Kumar Death News LIVE: ‘भारत कुमार’ के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सलीम खान

निर्माता-पटकथा लेखक सलीम खान अपने बेटे और अभिनेता अरबाज खान के साथ मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर मनोज ‘भारत’ कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

11:48 (IST) 5 Apr 2025
Manoj Kumar Death News LIVE: राजपाल यादव ने मनोज कुमार को बताया भारत रत्न

भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार के निधन पर अभिनेता राजपाल यादव ने कहा, “वह भारत के विश्व कला रत्न हैं, वह भारत रत्न हैं। मैं उन्हें सलाम करता हूं और वह हमारे बॉलीवुड के एक रत्न हैं और हमेशा रत्न ही रहेंगे।”

11:46 (IST) 5 Apr 2025
Manoj Kumar Death News LIVE: मनोज कुमार को याद कर भावुक हुए अनु मलिक

भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार के निधन पर संगीतकार-गायक अनु मलिक ने कहा, “उन्होंने जो भी फिल्में बनाई हैं, वह समाज और देश के हित के लिए बनाई हैं और ऐसे लोग इस दुनिया में बार-बार नहीं आते। हमें मनोज कुमार साहब की फिल्मों, उनके गानों, उनके निर्देशन से प्रेरणा लेनी चाहिए। मैं बहुत भावुक हूं, हर किसी की तरह, पूरा देश बहुत भावुक है कि एक कलाकार चला गया जो इस दुनिया में कभी वापस नहीं आ सकता।”

11:43 (IST) 5 Apr 2025
Manoj Kumar Death News LIVE: प्रेम चोपड़ा ने फिर क्या दोस्त को याद

अभिनेता प्रेम चोपड़ा ने एक बार फिर अपने दोस्त को याद किया और कहा कि हम शुरू से ही साथ रहे हैं और यह एक शानदार यात्रा रही है। उनके साथ काम करके सभी को फायदा हुआ है, मुझे भी उनसे फायदा हुआ है। वह मेरे बहुत अच्छे दोस्त थे, बल्कि वह मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक थे।”

11:32 (IST) 5 Apr 2025
Manoj Kumar Death News LIVE: पति को अंतिम विदाई देने श्मशान घाट पहुंचीं पत्नी शशि गोस्वामी

दिवंगत अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार की पत्नी शशि गोस्वामी अपने पति के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जुहू के श्मशान घाट पहुंचीं।

11:29 (IST) 5 Apr 2025
Manoj Kumar Death News LIVE: जायद खान ने ऐसे किया ‘भारत कुमार’ को याद

अभिनेता-निर्माता जायद खान ने कहा, “(वे) हमारे देश के पहले प्रमुख पुरुषों, सुपरस्टारों में से एक थे। उन्होंने अपने पीछे कितनी बड़ी विरासत छोड़ी है। एक इंसान को कैसा होना चाहिए और विपरीत परिस्थितियों में खुद को कैसे पेश आना चाहिए, उनके जैसा स्टार बनना भारत की भावना को मूर्त रूप देना है और मुझे लगता है कि उन्होंने यही किया है।

11:27 (IST) 5 Apr 2025
Manoj Kumar Death News LIVE: मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए अनु मलिक

संगीतकार अनु मलिक, अभिनेता प्रेम चोपड़ा, जायद खान मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर अभिनेता मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

11:24 (IST) 5 Apr 2025
Manoj Kumar Death News LIVE: बिंदु दारा सिंह को मिला मनोज कुमार से बहुत प्यार

अभिनेता बिंदु दारा सिंह दिवंगत अभिनेता मनोज कुमार के अंतिम दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान एक्टर ने कहा, “हम सभी यहां आए हैं, उनका परिवार हमारे बहुत करीब है। वह चले गए हैं, लेकिन वह हमेशा जीवित रहेंगे। वह एक महान व्यक्ति थे और हमने अपना जीवन उनके साथ बिताया है, और हमें उनसे बहुत प्यार मिला है।”

11:13 (IST) 5 Apr 2025
Manoj Kumar Death News LIVE: रजा मुराद ने ऐसे किया मनोज कुमार को याद

पीटीआई ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रजा मुराद को कहते हुए सुना जा सकता है कि यह सिर्फ फिल्म उद्योग के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए नुकसान है। वह एक ऐसे फिल्म निर्माता थे, जिन्होंने सभी में देशभक्ति की भावना पैदा की… बहुत कम लोग जानते हैं कि वह एक योग्य होम्योपैथ डॉक्टर भी थे और मैं उनका एक मरीज था।”

11:11 (IST) 5 Apr 2025
Manoj Kumar Death News LIVE: महाराष्ट्र के मंत्री प्रताप सरनाईक ने जताया दुख

अभिनेता मनोज ‘भारत’ कुमार के लिए राजकीय सम्मान की घोषणा करते हुए महाराष्ट्र के मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा, “मुझे बहुत दुख है, उनके बेटे कुणाल मेरे दोस्त हैं। एक्टर अपनी सेहत से जूझ रहे थे, उनका निधन हो गया, उन्हें राजकीय सम्मान दिया जाएगा। वह ऐसे कलाकार थे, जो हमेशा ‘भारत’ देखते थे, उनकी एक्टिंग बहुत अच्छी होती थी, चाहे वह ‘क्रांति’ हो या ‘रोटी, कपड़ा और मकान’ उनमें हमेशा देशभक्ति की भावना रहती थी। मैं महाराष्ट्र सरकार की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि देना चाहता हूं। मैंने ‘क्रांति’ पांच बार देखी थी।”

11:09 (IST) 5 Apr 2025
Manoj Kumar Death News LIVE: श्मशान घाट लाया गया मनोज कुमार का पार्थिव शरीर

अभिनेता मनोज कुमार को राजकीय सम्मान दिया गया और अब उनका पार्थिव शरीर पवन हंस श्मशान घाट लाया गया है।

10:59 (IST) 5 Apr 2025
Manoj Kumar Death News LIVE Updates: अभिनेता को अंतिम विदाई देने पहुंचे बिंदु दारा सिंह

दिग्गज दिवंगत अभिनेता मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल होने और उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए बिंदु दारा सिंह उनके घर पहुंचे हैं।

10:55 (IST) 5 Apr 2025
Manoj Kumar Death News LIVE Updates: मनोज कुमार को दिया गया राजकीय सम्मान

दिग्गज दिवंगत अभिनेता मनोज कुमार को राजकीय सम्मान दिया गया।

10:35 (IST) 5 Apr 2025
Manoj Kumar Death News LIVE Updates: सायरा बानो ने शेयर किए मनोज कुमार के दिलचस्प किस्से

सायरा बानो ने भी दिवंगत एक्टर को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई तस्वीरें शेयर करते हुए एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा है। इसमें एक्ट्रेस ने अभिनेता से जुड़े दिलचस्प किस्से शेयर किए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें

10:02 (IST) 5 Apr 2025
Manoj Kumar Death News LIVE Updates: मनोज कुमार के घर से सामने आया वीडियो

दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार के घर से ली गई तस्वीरें और कुछ वीडियो सामने आए हैं। शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे जुहू स्थित श्मशान घाट पर मनोज कुमार का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

09:58 (IST) 5 Apr 2025
Manoj Kumar Death News LIVE Updates: घर आया मनोज कुमार का पार्थिव शरीर

दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का पार्थिव शरीर मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल से अब उनके घर पर पर ले आया गया है।

09:57 (IST) 5 Apr 2025
Manoj Kumar Death News LIVE Updates: आज होगा मनोज कुमार का अंतिम संस्कार

फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने बताया कि आज (शनिवार) सुबह करीब 9:30 बजे हम मनोज जी के पार्थिव शरीर को कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल से उनके आवास पर ले जाएंगे, जहां अंतिम संस्कार और प्रार्थना की जाएगी। इसके लगभग एक घंटे बाद घर से पवन हाउस के पास श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए जाएंगे।

08:20 (IST) 5 Apr 2025
Manoj Kumar Death News LIVE Updates: अमरोहा के फैन ने दी श्रद्धांजलि

एएनआई ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि मनोज कुमार को अमरोहा के एक कलाकार जुहैब खान ने चारकोल चित्र बनाकर श्रद्धांजलि दी है। इस दौरान शख्स ने कहा कि मैंने अपनी कला के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ऐसी फिल्में बनाईं, जिन्होंने समाज को एक अच्छी दिशा दी।

06:21 (IST) 5 Apr 2025
Manoj Kumar Death News LIVE: सुनील शेट्टी ने ऐसे किया याद

सुनील शेट्टी ने पोस्ट में लिखा, “महान अभिनेता मनोज कुमार जी को विदाई- एक ऐसे आइकन जिन्होंने स्क्रीन पर देशभक्ति को परिभाषित किया और अपनी कालजयी कहानी से पीढ़ियों को प्रेरित किया। भारतीय सिनेमा और भारत की भावना में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। शांति से विश्राम करें, सर। आपकी विरासत अमर रहेगी।

06:20 (IST) 5 Apr 2025
Manoj Kumar Death News LIVE: काजोल ने मनोज कुमार के निधन पर जताया शोक

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने मनोज कुमार के निधन पर शोक जताया है। एक्ट्रेस ने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा, “उनकी फिल्में सिर्फ फिल्में नहीं थीं, वे भावनाएं थीं, वे प्रेरणा थीं। ‘क्रांति’, ‘पत्थर के सनम’, ‘पूरब और पश्चिम’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’ आदि कुछ नाम हैं। मनोज कुमार, आपको हमेशा याद किया जाएगा।

20:51 (IST) 4 Apr 2025
Manoj Kumar Death News LIVE: शत्रुघन सिन्हा ने मनोज कुमार को बताया भारत रत्न

मनोज कुमार के निधन पर हर कोई उन्हें याद कर रहा है और श्रद्धांजलि दे रहा है। शत्रुघन सिन्हा ने भी मनोज कुमार के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें भारत रत्न बताया है।

20:01 (IST) 4 Apr 2025
Manoj Kumar Death News LIVE: मनोज कुमार के निधन पर शाहरुख खान ने किया पोस्ट

शाहरुख खान ने मनोज कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, “मनोज कुमार जी ने ऐसी फिल्में बनाईं, जिन्होंने हमारे देश, हमारे सिनेमा को ऊपर उठाया और बेजोड़ ईमानदारी के साथ एकता पर ध्यान केंद्रित किया। हर मायने में एक लीजेंड। उनकी फिल्मों ने एक युग को आकार दिया और हमारे सिनेमा पर अपनी छाप छोड़ी। धन्यवाद सर। आप हमेशा हमारे लिए ‘भारत’ रहेंगे।”

17:17 (IST) 4 Apr 2025
Manoj Kumar Death News LIVE: दोस्त को अंतिम विदाई देने पहुंचे प्रेम चोपड़ा

प्रेम चोपड़ा और मनोज कुमार अच्छे दोस्त रहे हैं। अब मनोज कुमार के चले जाने के बाद प्रेम चोपड़ा उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे।

17:15 (IST) 4 Apr 2025
Manoj Kumar Death News LIVE: फराह खान और साजिद खान पहुंचे मनोज कुमार के अंतिम दर्शन करने

मनोज कुमार के अंतिम दर्शन करने के लिए फिल्मी दुनिया से जुड़े तमाम लोग पहुंच रहे हैं। फराह खान भी अपने भाई साहिद खान के साथ पहुंचीं।

17:05 (IST) 4 Apr 2025
Manoj Kumar Death News LIVE: रवीना टंडन ने मनोज कुमार को यूं किया याद

मनोज कुमार के निधन से हर कोई दुखी है। रवीना टंडन भी उनके घर आखिरी दर्शन के लिए पहुंचीं। जहां मीडिया को रवीना ने बताया कि उनके पिता को फिल्मों में ब्रेक मनोज कुमार ने दिया था।

16:12 (IST) 4 Apr 2025
Manoj kumar death news live: केआरके ने दी श्रद्धांजलि

केआरके ने मनोज कुमार को श्रद्धांजलि दी है और लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है। उन्होंने मनोज कुमार की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “RIP Manoj kumar Sahab! अब ना Manoj Kumar साहब रहे, ना Dilip Kumar Sahab! यानी की एक युग का अंत हो गया है! यही दुनिया है, जो यहाँ आया है वह जाएगा ज़रूर! वो भले ही कोई भी हो! अब क्रांति कोई नहीं बना पाएगा!”

15:47 (IST) 4 Apr 2025
Manoj Kumar Death News LIVE: पूनम ढिल्लों ने मनोज कुमार की फिल्मों को बताया इंस्पिरेशन

पूनम ढिल्लों ने भी मनोज कुमार को श्रद्धांजलि दी है और उनकी फिल्मों को इंस्पिरेशन बताते हुए कहा है कि इन फिल्मों को परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं।

15:24 (IST) 4 Apr 2025
Manoj Kumar Death News LIVE Updates: सलमान खान ने दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने भी मनोज कुमार को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, “मनोज कुमार जी… एक सच्चे लीजेंड। अविस्मरणीय फिल्मों और यादों के लिए धन्यवाद।