Manoj Bajpayee की मां गीता देवी का निधन हो गया है, वो 80 साल की थीं। गुरुवार, 8 दिसंबर की सुबह 8.30 बजे दिल्ली के मैक्स पुष्पांजलि हॉस्पिटल में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके जाने से परिवार में दुख का माहौल है।
एक्टर के प्रवक्ता ने indianexpress.com से मौत की पुष्टि की और कहा, “सर की माँ को एक सप्ताह से अधिक समय तक दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, आज सुबह उनका निधन हो गया।”
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से उनकी मां की सेहत में सुधार दिख रहा था। लेकिन बीती रात उनकी तबीयत बिगड़ गई और आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उस वक्त अभिनेता उनके साथ थे। मनोज बाजपेयी ने हमेशा अपनी मां को अपनी ताकत का स्तंभ बताया है।
पिछले साल ही मनोज बाजपेयी के पिता का निधन हुआ था, वे 83 साल के थे, एक्टर अभी पिता के जाने से ठीक तरह से उबरे भी नहीं थे और अब उनकी मां भी उन्हें छोड़कर हमेशा के लिए चली गईं।
गीता देवी अपने पीछे 3 बेटे और 3 बेटियों को छोड़कर गई हैं। मनोज बाजपेयी की छोटी बहन पूनम दुबे भी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी फैशन डिजाइनर हैं।