Manish Malhotra Diwali Bash: नवंबर की शुरुआत के साथ-साथ फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो चुकी है। देशभर में दिवाली का माहौल बना हुआ है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। बी-टाउन में हर साल दिवाली पार्टी का आयोजन किया जाता है। इसी बीच अब डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने हर बार की तरह ही इस बार भी दिवाली पार्टी का आयोजन किया और इसमें कई सितारों ने शिरकत की। इसमें सलमान खान-ऐश्वर्या राय से लेकर रेखा तक ने शिरकत कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पार्टी में जहां सबकी निगाहें सलमान खान-ऐश्वर्या पर टिकी रहीं वहीं, जान्हवी कपूर ने अपने लुक से सारी लाइमलाइट ही चुरा ली। चलिए बताते हैं इस जश्न में कौन-कौन शामिल हुए…

सलमान-ऐश्वर्या पर टिकी निगाहें

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में सलमान खान और ऐश्वर्या राय ने शिरकत की। इस दौरान एक्ट्रेस ने गोल्डन एब्राइंड्री के साथ रेड कलर का शरारा सूट कैरी किया था। ऐश्वर्या के इस लुक की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं, पार्टी में सलमान खान ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वो जीन्स और टी-शर्ट में पहुंचे। एक्टर कैजुअल लुक में काफी जंच रहे थे। ऐसे में जब पार्टी में दोनों स्टार्स को अलग-अलग शिरकत करते हुए देखा गया तो सबकी निगाहें इन पर ही टिक गईं। बता दें कि ऐश्वर्या इस जश्न में अकेले ही नजर आईं।

नोरा फेतही ने बढ़ाया पारा

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में एक्ट्रेस नोरा फतेही ने टेंपरेचर बढ़ा दिया। इस दौरान वो लॉन्ग गाउन में बेहद ही खूबसूरत दिखीं। एक्ट्रेस ने अपनी सिजलिंग अदाओं को दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सोशल मीडिया पर लोग नोरा के लिए कह रहे हैं, ‘आप हमेशा फायर हैं।’

विजय वर्मा-तमन्ना भाटिया साथ में आए नजर

विजय वर्मा और एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया अपनी रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। दोनों को अक्सर किसी ना किसी पार्टी या इवेंट में साथ में स्पॉट किया जाता रहा है। ऐसे में अब मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में कपल को साथ में देखा गया। इस दौरान तमन्ना ने साड़ी में तो विजय स्टाइलिश ट्रांसपेरेंट कुर्ते में नजर आए।

पिंक लहंगे में खूबसूरत दिखीं सारा अली खान

वहीं, पार्टी में सारा अली खान ने भी शिरकत की। वो पिंक कलर के लहंगे में दिखीं। डीपनेक में एक्ट्रेस के लुक को लोगों ने खूब पसंद किया। फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

जान्हवी कपूर ने लूटी लाइमलाइट

पार्टी में जान्हवी कपूर ‘सेंटर ऑफ अट्रेक्शन’ रहीं। वो अपने लुक्स को लेकर काफी लाइमलाइट में रहीं। एक्ट्रेस को इस दौरान डीप नेक और गोल्डन कलर के गाउन में स्पॉट किया गया। खुले बालों और न्यूड मेकअप के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया था, जिसमें उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी। इसके साथ ही एक्ट्रेस की दूसरी वजह लाइमलाइट में रहने की ये रही कि वो अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ नजर आईं, जो बाहर कार में उनका इंतजार कर रहे थे। उनका साथ में एक वीडियो भी सामने आया है।

रेखा ने दिशा पाटनी के साथ दिया पोज

मनीष मल्होत्रा की पार्टी में बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा ने भी शिरकत की। इस दौरान भी वो हमेशा की तरह ही साड़ी में सजी-धजी नजर आईं और दिशा पाटनी के साथ पोज दिए। इनका साथ में पोज देते हुए वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों ही एक्ट्रेस के लुक को पंसद किया जा रहा है। दिशा ने डीपनेक ब्लाउज के साथ साड़ी कैरी की थी।

अनन्या पांडे येलो लहंगे में आईं नजर

दिवाली पार्टी में अनन्या पांडे को येलो कलर के लहंगे में देखा गया। इस दौरान वो बेहद ही प्यारी लगीं। आपको बता दें कि इस पार्टी में आदित्य रॉय कपूर ने भी शिरकत की थी। उन्हें ब्लैक कुर्ते में स्पॉट किया गया था।

रेड साड़ी में खूबसूरत दिखीं नव्या नंदा

पार्टी में अमिताभ बच्चन की नातिन और श्वेता नंदा की बेटी नव्या नंदा ने भी शिरकत की। इस दौरान एक्ट्रेस को रेड साड़ी में स्पॉट किया गया। एकदम सिंपल और सादगी भरे अंदाज में उन्हें काफी पसंद किया गया।

रेड आउटफिट में एलनाज नौरोजी ने ढाया कहर

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में एलनाज नौरोजी ने भी शिरकत की। इस दौरान एक्ट्रेस को रेड कलर के आउटफिट में देखा गया। वो इसमें बेहद ही खूबसूरत दिखी हैं।

राशा थडानी और रवीना टंडन का दिखा ग्लैमरस लुक

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में रवीना टंडन ने बेटी राशा थडानी के साथ शिरकत की। इस दौरान मां-बेटी का कमाल लुक और ग्लैमरस अंदाज देखने के लिए मिला है।

गोल्डन लेडी बनीं सोनम कपूर

फिल्मों से दूर सोनम कपूर को मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने पार्टी में गोल्डन लेडी बनकर शिरकत की और बेहद ही खूबसूरत लगीं।