बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी आज यानी 24 जनवरी को एक्ट्रेस महाकुंभ में, किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बन गई हैं। एक्ट्रेस संगम पर पिंडदान किया और शाम को करीब 6 बजे किन्नर अखाडे़ में उनका पट्टाभिषेक कार्यक्रम हुआ। ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महाराज और जूना अखाड़े की महामंडलेश्वर स्वामी जय अम्बानंद गिरी के साथ मुलाकात की। और तीनों की एक साथ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।

ममता कुलकर्णी ने 23 जनवरी को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को जानकारी दी थी कि वो प्रयागराज जा रही हैं और वहां शाही स्नान करेंगी। इसके साथ बताया था कि वो विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करेंगी और अयोध्या भी जाएंगी।

किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण ने कहा है, “किन्नर अखाड़ा ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाने जा रहा है। उनका नाम श्री यामाई ममता नंदगिरि रखा गया है। जैसा कि मैं यहां बात कर रहा हूं, सभी अनुष्ठान चल रहे हैं।” पिछले डेढ़ साल से किन्नर अखाड़ा और मेरे संपर्क में है… अगर वह चाहे तो उसे किसी भी भक्ति पात्र का किरदार निभाने की इजाजत है क्योंकि हम किसी को भी उनके किरदार निभाने से नहीं रोकते हैं।

बता दें कि ममता कुलकर्णी 25 साल से भारत में नहीं थी। वह 2024 दिसंबर में ही भारत लौटी हैं, जब उन्हें एयरपोर्ट पर देखा गया तो फैंस हैरान रह गए। इसके बाद ममता ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर अपने देश लौटने की खुशी जाहिर की थी।

ममता ने कहा था कि वो साल 2000 से ही बाहर हैं और 25 साल बाद भारत लौटी हैं। उन्होंने कहा था कि वो अपनी मातृभूमि पर आकर काफी खुश हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वो इंडिया लौटने की खुशी को कैसे जाहिर करें। उन्होंने बताया था कि जब उनकी फ्लाइट भारत की धरती पर लैंड हुई तो उन्होंने आसपास देखा और वो बहुत भावुक हुईं। एक्ट्रेस ने कहा था कि वो आसमान से अपने देश को देखना बहुत खास था, ये देख उनकी आंखों में आसूं आ गए थे।

महाकुंभ के लिए लौटी हैं ममता कुलकर्णी

ममता कुलकर्णी ने बताया था कि वो महाकुंभ के लिए ही भारत लौटी हैं। अपने वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा था, “मैं 25 साल के बाद अपने घर इंडिया वापस आई हैं। 12 साल की तपस्या के बाद 2012 में कुंभ मेले में हिस्सा लिया और ठीक 12 साल के बाद अब ठीक 2025 के एक और महाकुंभ के लिए वापस आई हूं।”