बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी करीब 25 साल तक लाइमलाइट से दूर रहीं। फिर इस लंबे समय के बाद भारत लौटकर उन्होंने बवाल ही मचा दिया। वापसी के बाद से ही वो चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उनके साध्वी बनने के बनने के फैसले बवाल ही मचा दिया था। उन्होंने आध्यात्मिक जीवन अपनाया और उन्हें महाकुंभ मेले में महामंडलेश्वर की उपाधि से सम्मानित किया गया। हालांकि, बाद में उन्हें इस पद से भी हटा दिया गया था, जिसके बाद से वो काफी विवादों में बनी हुई हैं। बाबा रामदेव और बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उनके साध्वी बनने पर सवाल उठाया। ऐसे में अब एक्ट्रेस की ओर से उन्हें करार जवाब दिया गया है। ममता ने धीरेंद्र शास्त्री को जवाब देते हुए कहा कि जितनी उनकी उम्र है, उसके बराबर उन्होंने ध्यान किया है।
दरअसल, जब ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद मिला तो उन पर कई धार्मिक हस्तियों ने रिएक्शन दिया। इस पर सवाल भी खड़े किए गए। उनके साध्वी बनने पर ये भी सवाल उठा कि उन्होंने इसके लिए पैसे लिए हैं। इसी में से एक बाबा रामदेव ने सवाल उठाए और इसकी आलोचना करते हुए कहा कि किसी को एक दिन में संत की उपाधि नहीं मिलती है। इसके लिए सालों की कठोर तपस्या की जरूरत होती है। उन्होंने आगे ममता पर निशाना साधते हुए कहा कि आजकल लोगों को अजीब ढंग से महामंडलेश्वर की उपाधि दे दी जाती है। वहीं, धीरेंद्र शास्त्री ने भी उन पर सवाल उठाए हैं और विरोध जताया है।
धीरेंद्र शास्त्री ने ममता कुलकर्णी के साध्वी बनने पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे सम्मान उन व्यक्तियों के लिए सुरक्षित रखने चाहिए, जो वास्तव में एक संत की भावना का प्रतीक हैं। वहीं, अब ममता कुलकर्णी ने इन सवालों के जवाब दिए हैं। हाल ही में वो रजत शर्मा के शो आपकी अदालत में पहुंची थीं। पहले उन्होंने बाबा रामदेव के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उन्हें बाबा रामदेव को क्या चाहिए? अभिनेत्री ने आगे कहा कि बाबा रामदेव को महाकाल और महाकाली से डरना चाहिए।
धीरेंद्र शास्त्री को लेकर क्या बोलीं ममता कुलकर्णी?
ममता कुलकर्णी यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने आगे धीरेंद्र शास्त्री को भी करारा जवाब दिया और उनको एक भोला लड़का बताया है। एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि उनकी जितनी उम्र है, उतना उन्होंने ध्यान किया है 25 साल। ममता ने आगे सुझाव देते हुए कहा कि वो अपने गुरु से पूछें कि वो कौन हैं और चुप रहें।
ममता कुलकर्णी को किया गया निष्कासित
गौरतलब है कि ममता कुलकर्णी को विवादों के बाद महामंडलेश्वर पद से हटा दिया गया है। विवाद के बीच किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने एक्ट्रेस के साथ ही आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को भी निष्कासित कर दिया गया है। उन्होंने ये फैसला तब सुनाया जब ममता को लेकर विवाद खड़ा हो गया। उन पर आरोप लगाया गया था कि उन्हें संस्थापक की सहमति के बिना नियुक्त किया गया था। इसके बाद लोगों में काफी गुस्सा भर गया था। अध्यात्म गुरु भी काफी भड़क गए थे।
इस खबर को तो आपने पढ़ लिया। इसके साथ ही ममता कुलकर्णी को लेकर ये भी पढ़ सकते हैं कि वो अचानक चकाचौंध की दुनिया को छोड़कर कहां गायब हो गई थीं? इसके बारे में उन्होंने खुद बताया है।
