Maldives Vs Lakshadweep Bollywood Celebs PM Modi: आमतौर पर देखा जाता है कि बॉलीवुड सेलिब्रिटी अक्सर वेकेशन के लिए मालदीव जाते हैं। मालदीव वेकेशन प्लेस में सेलेब्स का सबसे पंसदीदा प्लेस रहा है। लेकिन, अब स्टार्स को वेकेशन के लिए एक नया प्लेस मिल गया है। वो है लक्षद्वीप। जी हां, इन दिनों मालदीव और लक्षद्वीप का विवाद बढ़ता जा रहा है। हाल ही में पीएम मोदी ने वहां से फोटोज शेयर कर लोगों से यहां आने की अपील की थी, जिसके बाद मालदीव के मंत्रियों द्वारा उन पर विवादित टिप्पणी की गई थी। अब पीएम के सपोर्ट में बॉलीवुड सेलेब्स आए हैं और वो लक्षद्वीप छुट्टियां मनाने के लिए बेकरार हो गए हैं। सेलेब्स ने एक बाद एक ट्वीट करके अपना रिएक्शन दिया है।
इस कड़ी में श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया एक्स पर लक्षद्वीप की फोटोज शेयर की है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा, ‘ये सारी तस्वीरें और मीम्स अब सुपर FOMO बना रहे हैं। लक्षद्वीप में ऐसे समुद्री तट हैं, जो वहां की संस्कृति को बताते हैं। मैं लंबी छुट्टी पर जाने वाली हूं। इस साल क्यों नहीं एक्सप्लोर इंडियन आइलैंड्स।’


टाइगर श्रॉफ ने लिखा
इसके साथ ही टाइगर श्रॉफ ने भी लक्षद्वीप के सपोर्ट में ट्वीट किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘लक्षद्वीप के द्वीपों ने मेरा दिल जीत लिया। यहां की संस्कृति, शांत समुद्र तट और लोगों की वास्तविकता एक मनमोहक आकर्षण पैदा करती है। यहां मेरे साथ जश्न मनाने के लिए शामिल हो जाएं। एक खजाना है, जो इंतजार कर रहा है।’
जैकलिन फर्नांडिस करेंगी एक्सप्लोर
वहीं, जैकलिन फर्नांडिस ने लक्षद्वीप की एक खूबसूरत तस्वीर को शेयर कर लिखा, ‘मैं 2024 में एक नया प्लेस खंगालना चाहती हूं वो भी घर के नजदीक। लक्षद्वीप आइसलैंड की प्राकृतिक सुंदरता मेरी लिस्ट में टॉप पर है। इस वंडरलैंड के बारे में बहुत कुछ सुना है। यहां जाने का मैं और इंतजार नहीं कर सकती।’
जान्हवी कपूर का अगला टारगेट लक्षद्वीप
इस लिस्ट में जान्हवी कपूर का नाम भी शामिल है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया कि उनका अगला वेकेशन टारगेट लक्षद्वीप ही है। उन्होंने लिखा, ‘क्या ये नीला पानी सच में असली है? लक्षद्वीप कितना खूबसूरत है। अपने देश में ऐसा नजारा कितना बेहतरीन है। लोगों की अटेंशन लेने का ये हकदार है। इंडियन आइसलैंड को एक्सप्लोर करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती।’
ईशा गुप्ता दिखीं एक्साइटेड
बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने लक्षद्वीप से अपनी एक फोटो शेयर की है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने बताया कि वो वहां पर वापस से जाने के लिए बेकरार हो गई हैं। उन्होंने लिखा, ‘मुझे इस खूबसूरत समुंद्र तट पर वापस ले चलो। लक्षद्वीप में जादू है। वापस जाने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती।’
कार्तिक आर्यन ने बताया ‘धरती का स्वर्ग’
लक्षद्वीप को लेकर कार्तिक आर्यन का ट्वीट वायरल हो रहा है। उन्होंने इसे धरती का स्वर्ग बताते हुए लिखा, ‘अतुल्य भारत सिर्फ एक टैग ही नहीं है ये हमारे देश में सबसे अविश्वसनीय और आश्चर्यजनक जगह है। लक्षद्वीप इसका एक उदाहरण है, जो भारत में स्वर्ग जैसा है।’
वहीं, अर्जुन कपूर ने एक्स पर लिखा कि लक्षद्वीप इनकी बकेट लिस्ट में शामिल हो गया है। उन्होंने कहा, ‘ये हमारे देश के स्थल सिर्फ मानचित्र के निशान ही नहीं है बल्कि संस्कृति और परिदृश्य का अनुभव करने के लिए निमंत्रण हैं। ये भारत को घूमने के लिए एक अविश्वसनीय जगह बनाते हैं।’
इसके साथ ही ‘जन्नत गर्ल’ सोनल चौहान ने लक्षद्वीप जाने के लिए एक्साइटमेंट दिखाई है। रणदीप हुड्डा ने लिखा, ‘भारत बहुत सुंदर है।’ वो अपनी पोस्ट में आगे लिखते हैं, ‘वीर सावरकर के जीवन के कालापानी अध्याय की शूटिंग के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की सुंदरता और समृद्ध इतिहास से अभिभूत हो गया था। जरूर देखें।’
क्या है भारत-मालदीव विवाद?
बहरहाल, अगर मालदीव और भारत के विवाद की बात की जाए तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में लक्षद्वीप का दौरा किया और वहां से अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थी। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने लोगों से यहां आने के लिए अनुरोध किया था। वहीं, ये सब मालदीव के नेताओं को रास नहीं आया और उन्होंने भारतीयों के ऊपर नस्लीय टिप्पणी कर दी। इसकी वजह देश के लोग नाराज हो गए। इस पर कई सेलेब्स ने आपत्ति जाहिर की और सोशल मीडिया पर बॉयकॉट मालदीव ट्रेंड करने लगा। वहीं, अब बॉलीवुड सेलेब्स की पोस्ट से एक बात जाहिर हो चुकी है कि उनको अब लक्षद्वीप के रूप में वेकेशन के लिए एक नई जगह मिल गई।