मलाइका अरोड़ो और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक हैं। मलाइका और अर्जुन लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर साथ में ही स्पॉट किया जाता है। सोशल मीडिया पर भी यह कपल काफी ज्यादा एक्टिव नजर आता है, और फैंस के साथ अपनी फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं।

मलाइका और अर्जुन दोनों ही अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार किय़ा करते हैं। अब हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसे लेकर काफी चर्चा हो रही है और एक्ट्रेस को काफी ट्रोल किया जा रहा है।

मलाइका ने शेयर की सेमी न्यूड तस्वीर

मलाइका अरोड़ा ने रविवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अर्जुन की मोनोक्रोमैटिक इमेज साझा की है। इस फोटो में अर्जुन सेमी न्यूड नजर आ रहे हैं। फोटो में अर्जुन बिना कपड़ों के दिख रहे हैं और बॉडी को कुशन पिलो से कवर कर रखा है।

arjun kapoor

और वह सोफे पर बैठकर अंगड़ाई लेते नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए मलाइका ने एक छोटा सा नोट भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मेरा लेजी ब्वॉय।’ इस फोटो को शेयर करने के बाद मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही हैं।

अर्जुन ने दिया ट्रोल्स को जवाब

वहीं अर्जुन कपूर ने मलाइका की स्टोरी को दिल इमोजी के साथ अपनी इंस्टा-स्टोरी पर शेयर करते हुए ट्रोल की बातों ही बातों में बोलती कर दी है। उन्होंने लिखा कि ‘अटेंशन की जगह शांति चुनें, चुपचाप आगे बढ़ें।’ अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की लव स्टोरी भले ही सालों पुरानी हो गई हो, लेकिन भी दोनों का रिश्ता लोगों के बीच हॉट टॉपिक रहता है।

दोबारा शादी करेगी मलाइका?

मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू खुलासा किया था कि वो दोबारा शादी करने के बारे में सोच रही हैं। उन्होंने कहा था कि ‘बेशक, मैंने इसके बारे में सोचा है। मैं प्यार में विश्वास करती हूं। लेकिन मैं इस बात का जवाब नहीं दे सकती कि मैं दोबारा शादी कब करूंगी, क्योंकि मैं कुछ चीजों को सरप्राइज रखना चाहती हूं। सब पहले बताने से उसका मजा खत्म हो जाता है।’