अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर स्टार कपल्स में से एक हैं। दोनों काफी समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसे में इनके फैंस लंबे समय से दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों कपल अक्सर साथ स्पॉट किए जाते हैं। यह कपल सोशल मीडिया पर भी कपल्स गोल देते नजर आते हैं। इसी बीच हाल ही में मलाइका ने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को उनके बर्थडे से 3 दिन पहले एक खास तोहफा दिया है।
मलाइका ने दिया जन्मदिन से पहले अर्जुन को तोहफा: दरअसल अब 26 जून को अर्जुन का जन्मदिन है और गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा उन्हें स्पेशल फील करवाना चाहती हैं जिसके लिए उन्होंने बर्थडे पर पहले ही तैयारियां शुरू कर दीं। अर्जुन के बर्थडे से पहले ही मलाइका ने उनके लिए एक नहीं बल्कि कई गिफ्ट्स भेजे हैं,इस बात की जानकारी खुद अर्जुन ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी। गुरुवार को अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मलाइका द्वारा दिए गए उपहार की झलक शेयर की है।
अर्जुन ने लिखी दिल की बात: एक्टर ने गिफ्ट की फोटो शेयर करते हुए एक प्यारा सा नोट लिखा है। अर्जुन लिखते हैं कि 72 घंटे पहले वह ये सुनिश्चित करती हैं कि,आपको याद दिलाया जाए कि, यह आपका बर्थडे वीकेंड है।” बता दें मलाइका द्वारा अर्जुन को भेजा गया गिफ्ट ब्लैक एंड व्हाइट कलर के गिफ्ट रैप में पैक है।
पेरिस में वर्थडे मनाएंगे अर्जुन: मलाइका अरोड़ा संग अर्जुन कपूर खूबसूरत जगहों में शुमार शहर पेरिस में क्वालिटी टाइम बिताने और रोमांटिक वेकेशन मनाने के लिए निकल पड़े हैं। दोनों को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बता दें अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका अर्जुन को डेट कर रही हैं। मलाइका उम्र में अर्जुन से करीब 12 साल बड़ी हैं। दोनों की उम्र के अंतर को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाता है हालांकि खुद मलाइका-अर्जुन को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। बता दें कि साल 2019 में अर्जुन के बर्थडे के मौके पर ही दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था।