Malaika Arora, Corona Virus: कोरोना का प्रकोप जारी है। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के घर के करीब कोरोना केस सामने आया है। मलाइका अरोड़ा का पड़ोसी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ऐसे में इस पूरी बिल्डिंग को ही सील कर दिया गया है। वहीं मलाइका अरोड़ा ने भी खुद को अपने घर में सेल्फ क्वारन्टाइन किया हुआ है। वहीं मलाइका के साथ उनका बेटा अरहान भी है।
टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के बांद्रा स्थित मलाइका अरोड़ा की बिल्डिंग में एक पाया गया है। मलाइका अरोड़ा का पड़ोसी कोरोना पॉजिटिव पाया गया, जिसके बाद बिल्डिंग को सील कर दिया गया। खबर के अनुसार बीएमसी प्रशासन ने बिल्डिंग को सील करने का काम 8 जून को कर दिया था। ऐसे में मलाइका जहां रहती है उस जगह को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।
इससे पहले भी कई स्टार्स और सेलेब्स के घरों के आसपास और घर में ही सर्वेंट्स को कोरोना पॉजिटिव पाया जा चुका है। करण जोहर और जाह्नवी कपूर के घरों में भी कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए थे। तो वहीं विक्की कौशल के घर के पास भी एक लड़की को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद विक्की कौशल की बिल्डिंग को भी सील कर दिया गया था।
मलाइका इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वक्त बिता रही हैं। मलाइका अरोड़ा आए दिन सोशल मीडिया पर योगा करती तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर फैंस को इंस्पायर कर रही हैं। वैसे भी वर्ल्ड योगा डे आने वाला है। ऐसे में मलाइका की योगा प्रैक्टिस अच्छे से चल रही है। मलाइका इसके अलावा सेल्फ क्वारन्टाइन में हैं ऐसे में वह अपने फैंस को भी हिदायत देती दिखीं थीं कि इस मुश्किल समय में खुद का खयाल रखें। ऐसे में मलाइका की योगा पोस्ट फैंस को काफी प़ॉजिटिव फील करा रही हैं।
