विनोद खन्ना की आठवीं पुण्यतिथि पर फिल्म निर्माता और अभिनेता के करीबी दोस्त रहे महेश भट्ट ने उनके साथ अपने रिश्ते और यादों को साझा किया। पत्रकार सुभाष के झा के साथ बात करते हुए महेश भट्ट ने बताया कि उनके जाने से समुद्र जैसा सन्नाटा हो गया।

महेश भट्ट ने कहा, “वो गए आठ साल हो गए। लेकिन आज भी मैं उन्हें सुनता हूं – जैसे शंख के भीतर समाया समुद्र सुनाई देता है। न कि वह खुद बोलते हैं, बल्कि इसलिए कि मैं उन यादों से बुना हूं जो उनके नाम के फुसफुसाते ही जाग उठती हैं। जब उनका निधन हुआ, वह ऐसा था जैसे सूरज के उगने पर तारे चुपचाप गायब हो जाते हैं – बिना शोर के, बिना माफी मांगे – जैसे रोशनी भी थक गई हो बहाना बनाने से।”

जब महेश भट्ट से पूछा गया कि क्या वो उनके सबसे करीबी दोस्त थे, तो जवाब देते हुए महेश भट्ट कहते हैं, “हां, मुझे अफसोस है कि उनके अंतिम क्षणों में मैं उनकी आंखों में नहीं देख सका, उनका हाथ नहीं थाम सका। कुछ कर्ज कभी चुकाए नहीं जा सकते। जैसा मेरे एक लेखक मित्र ने कहा था, ‘इंसान अपना कर्ज चुका सकता है, एहसान नहीं।’ उनकी दरियादिली ने मेरी सूखी हुई जिंदगी को सींचा और मुझे फिर से जीने का हौसला दिया।”

पाकिस्तान जाने के लिए…’, पहलगाम हमले पर शोएब इब्राहिम ने सरकार से की ये मांग, यूजर्स ने किया था खूब ट्रोल | TV Adda

अपनी पहली कमर्शियल फिल्म में विनोद खन्ना के साथ काम करने पर महेश भट्ट ने कहा, “मैं ‘लहू के दो रंग’ की शूटिंग की सबसे प्यारी यादों को आज भी संजोए हूं। जब हम हांगकांग में शूट कर रहे थे, वो सुनहरे दिन आज भी मुझे भीतर से संजीवनी देते हैं। हाल ही में मेरी घरेलू सहायिका, जो दार्जिलिंग से है, उसने कहा कि जब हम ‘प्यार प्यार प्यार’ गाने की शूटिंग कर रहे थे, तब वह एक छोटी बच्ची थी। उसकी बातों ने मुझे फिर से उन सुनहरी यादों में लौटा दिया।”

मां के निधन से टूट गए थे विनोद खन्ना

रजनीश आश्रम की तरफ विनोद खन्ना के रुख पर बात करते हुए महेश भट्ट ने कहा, “बाद में, जिंदगी ने हमें अजीब रास्तों पर डाल दिया। उनकी मां के निधन ने उन्हें भीतर तक झकझोर दिया। जवाबों की तलाश में वह भगवान रजनीश के पुणे स्थित आश्रम की ओर बढ़े। मैं भी अपने असफलताओं से टूटा हुआ था। हम दोनों शूटिंग के बाद उनकी मर्सिडीज में वहां जाते थे, ब्लू डायमंड होटल में रुकते थे और उस रहस्यमय वातावरण में कुछ राहत खोजते थे।”

‘पाकिस्तान का टिकट करवाओ’, कुशाल टंडन ने कसा ‘बिग बॉस 18’ विनर करणवीर मेहरा पर तंज

महेश भट्ट ने भी रजनीश के आश्रम में जाते थे मगर वो वहां नहीं रह सके जबकि विनोद खन्ना वहीं रुक गए। महेश भट्ट ने कहा, “मैंने रजनीश का मार्ग त्याग दिया था, लेकिन विनोद वहीं रुक गए। फिर वह अमेरिका के ओरेगन चले गए। एक बार मैं उन्हें वापस लाने के लिए अमेरिका भी गया। लेकिन तब तक वह बहुत दूर जा चुके थे। जब रजनीश का सपना टूटा, वह वापस लौटे – टूटे हुए। मैंने उन्हें जसलोक अस्पताल के सामने एक छोटे से फ्लैट में फिर से देखा।”

रजनीश के आश्रम से लौटकर विनोद खन्ना ने महेश भट्ट संग पी शराब

रजनीश के आश्रम से विनोद खन्ना लौटे तो महेश भट्ट ने उनके साथ शराब पी। महेश भट्ट ने याद करते हुए कहा, “हमने उस शाम खूब शराब पी थी। लेकिन उन्होंने बहुत कम बातें कीं। उनकी आंखों में वह पुराना जोश नहीं था। उन्होंने फिल्मी दुनिया में फिर से पैर जमाने की कोशिश की, लेकिन वह ऊंचाइयां अब उनके लिए दूर थीं। फिर उन्होंने राजनीति का रास्ता अपनाया और मैं अपनी कहानियों में रम गया।”

‘बियर की तरह सिप-सिप करके पीया’, परेश रावल का दावा- अजय देवगन के पिता के कहने पर पीने लगे थे पेशाब

जब विनोद खन्ना का हो गया निधन

महेश भट्ट ने बताया कि इसके बाद विनोद खन्ना से उनका संपर्क कम हो गया था। भट्ट ने याद किया, “कभी-कभी देर रात उनका फोन आता था। उनकी आवाज़ में शराब की हल्की महक होती थी, लेकिन उसमें अब भी वही गर्माहट थी, वही अपनापन। वक्त ने दूरी बढ़ा दी थी, लेकिन रिश्ता बना रहा। फिर एक दिन, जैसे अक्सर बुरी खबरें आती हैं, एक पत्रकार का फोन आया: ‘विनोद खन्ना नहीं रहे।’ वह खबर सुनते ही जैसे मुझ पर पहाड़ टूट पड़ा। अब, आठ साल बाद, उनकी शोहरत या तालियों की गूंज नहीं बची है -सिर्फ उनकी खामोशी, उनका जादू और उनका शेर दिल स्वभाव बाकी है।”

‘बैंक अकाउंट में सिर्फ 519 रुपए हैं’, नेहा सिंह राठौर ने लगाई मदद की गुहार, पहलगाम हमले को बताया था ‘प्रोपेगेंडा’

विनोद खन्ना को याद करके भावुक हुए महेश भट्ट

महेश भट्ट ने कहा, “वह सचमुच बेमिसाल इंसान थे। उनके साथ जिंदगी की कुछ राहों पर चलना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी। और आज मैं पूरे यकीन के साथ कह सकता हूं अ-गर मैं विनोद खन्ना से नहीं मिला होता, तो मैं आज जो हूं, वह शायद कभी न बन पाता।”

ये तो हुई महशे भट्ट और विनोद खन्ना की दोस्ती की बात लेकिन क्या आप जानते हैं एक बार भरे स्टूडियो में विनोद खन्ना ने महेश भट्ट को थप्पड़ जड़ दिया था। यहां क्लिक करके जानें।

जनसत्ता के खास शो सिनेग्राम में देखिए मनोज कुमार की लव स्टोरी