फिल्ममेकर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) और एक्ट्रेस परवीन बाबी का रिश्ता किसी से छुपा नहीं है। इनका रिश्ता और ब्रेकअप जगजाहिर है। 3 साल रिलेशन में रहने के बाद इनके रिश्ते का अंत बुरा रहा था। दोनों साथ में रहा करते थे। जब परवीन बाबी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी तो इनके खूबसूरत रिश्ते ने दम तोड़ दिया था। महेश भट्ट परवीन बाबी के साथ रिश्ते में बेहद ही हताश हो गए थे और उन्होंने जीवन में आगे बढ़ने का फैसला करना सही समझा। फिल्ममेकर ने हाल ही में अपने और परवीन बाबी के रिश्ते और ब्रेकअप को लेकर बात की और बताया कि अभिनेत्री की दिमागी हालत इतनी खराब हो गई थी कि वो सुसाइड कर सकती थीं।

दरअसल, महेश भट्ट ने हाल ही में बीबीसी से बात की थी और इस दौरान उन्होंने एक्ट्रेस परवीन बाबी संग अपने ब्रेकअप के बारे में बताया कि ये काफी दर्दनाक था। ऐसा करना उनकी मजबूरी हो गई थी क्योंकि परवीन की हालत दिन प्रतिदिन खराब होती जा रहा थी। महेश भट्ट ने बताया कि परवीन बाबी की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। उन्हें मूड डिसऑर्डर था। इसमें बीमारी में एक इंसान में दो पर्सनैलिटी होती है, जिसके बारे में उन्हें खुद को पता नहीं होता है।

महेश ने बताया कि वो 3 साल परवीन के साथ रिलेशनशिप रहे और उन्हें दिमागी बीमारी से ठीक करने में मदद की। लेकिन, अंत में वो हार चुके थे। महेश भट्ट ने बताया कि वो देख सकते थे कि एक्ट्रेस सुसाइड की ओर बढ़ रही थीं लेकिन, उनके पास इस पूरे साइकिल से उनके साथ फिर से गुजरने की एनर्जी नहीं थी तो इसके बाद वो उनसे अलग हो गए थे।

इस गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं परवीन बाबी

महेश भट्ट ने इसी इंटरव्यू में परवीन बाबी की बीमारी के बारे में बात करते हुए बताया कि वो सिजोफ्रेनिया नाम की बीमारी से पीड़ित थीं। उन्हें हमेशा डर लगा रहता था कि कोई उन्हें मार डालेगा। इसकी वजह से वो घर के कोने में जानवर के जैसे पड़ी रहती थीं। महेश ने बताया कि वो परवीन की ऐसी हालत देखकर हार गए थे। उन्होंने ठीक करने की तमाम कोशिशें की लेकिन अंत में वो इससे हार गए और रिश्ता ही खत्म कर दिया। इस रिश्ते को खत्म करना उनके लिए आसान नहीं था। फिल्ममेकर बताते हैं कि ब्रेकअप उनके लिए दर्दनाक था।

पहल से ही शादीशुदा थीं परवीन बाबी

इसके अलावा महेश भट्ट ने इसी इंटरव्यू में परवीन बाबी को लेकर खुलासा किया कि वो पहले से ही शादीशुदा थीं लेकिन, उनका पति उन्हें छोड़कर पाकिस्तानी चला गया था। महेश ने दावा किया कि जब वो परवीन के साथ रिश्ते में थे तो उस समय परवीन ने खुद उनसे इस बात का जिक्र किया था कि उनका शादी किरण भट्ट नाम के शख्स से पहले हो चुकी है, जो बाद में पाकिस्तान चला गया। महेश भट्ट ने ये भी दावा किया कि वो कई साल बाद पाकिस्तान कारा फिल्म फेस्टिवल के लिए गए थे तो उन्हें बताया गया कि कोई आदमी (परवीन का पति) उनसे मिलना चाहता है। लेकिन वो उससे मिल नहीं पाए। फिल्ममेकर बताते हैं वो कभी भी ऐसे इंसान नहीं रहे, जिसने कभी किसी के लिए अपने दरवाजे बंद किए हों।

पाकिस्तान में मिलने आया था परवीन बाबी का लापता पति? महेश भट्ट ने किया चौंकाने वाला खुलासा