90 के दशक में छोटे परदे पर महाभारत में द्रौपदी से ख्याति पाईं एक्ट्रेस रूपा गांगुली के जीवन में भी एक दौर ऐसा आया जब वह अवसाद में चली गई थीं। महाभारत में उनके किरदार द्रौपदी का भरीसभा में जिस प्रकार चीरहरण होता है और पांचाली का अवसाद से सामना होता है ठीक उसी प्रकार रूपा गांगुली के जीवन में अंधकार तब लौटता है जब वह साल 1992 में ध्रुबो मुखर्जी से शादी कर कलकत्ता सबकुझ छोड़कर चली जाती हैं। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं टिकता है और 14 साल बाद यानी 2006 में वह ध्रुबो से तलाक लेने के बाद अपने से 13 साल छोटे सिंगर दिब्येंदु के साथ लिव-इन में रहने लगीं। शादी-शुदा जीवन के दौरान रूपा गांगुली के सामने ऐसे भी पल आएं जब उन्होंने एक नहीं बल्कि तीन बार आत्महत्या करने की कोशिश की थी।

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए  इंटरव्यू में रूपा गांगुली ने ध्रुबो के साथ अपने रिश्ते की टूटने और आत्महत्या की वजह का जिक्र करते हुए कहा था कि ध्रुबो से शादी के बाद मैं अपना आत्मविश्वास खो चुकी थी। मैं जीवन में बिखर गई थी लेकिन कहते हैं कि हर अंधेरी सुरंग के अंत में प्रकाश होता है, दिब्येंदु ने भी मेरे जीवन में एक नया अर्थ लाया, जिसको मैं एक समय खत्म करना चाहती थी। रूपा और ध्रुबो के बीच इस बात को लेकर मनमुटाव होने लगे थे कि शादी के बाद रूपा बतौर एक्ट्रेस अपनी पहचान खोने लगी थीं। ध्रुब्रो इसको लेकर खुद को असुरक्षिता महसूस करने लगे थे। रूपा गांगुली का कहना था कि क्या इसमें उनकी गलती है कि वह ऐसे पेशे से ताल्लुक रखती हैं जो ग्लैमरस दिखता है। क्या मैं कुछ कर सकती थी कि मैं रूपा गांगुली नहीं रहूं।

ऐसा भी नहीं था कि रूपा घर में पत्नी की तरह नहीं बल्कि एक सेलिब्रिटी की तरह रहती थीं। उन्होंने कहा था कि  मैंने वह सब किया जो एक लड़की को अपने पति को खुश रखने के लिए करना चाहिए। शादी हमेशा मेरी पहली प्राथमिकता थी। मैंने कलकत्ता में ध्रुबो के साथ जाने और बसने के लिए अपना करियर छोड़ दिया था। मैंने कभी घर में सेलिब्रिटी की तरह व्यवहार नहीं किया। लेकिन मैंने कितनी भी कोशिश की, मैं असफल रही। झाड़ू पोछा किया, बर्तन साफ़ किया?  मेरी तमाम कोशिशों के बावजूद, मुझ पर नकेल कसी जा रही थी।

वैवाहिक जीवन में तमाम परेशानियों और निराशा से तंग आकर रूपा ने अपना जीवन समाप्त करने का फैसला किया। उन्होंने एक बार नहीं बल्कि तीन बार आत्महत्या का प्रयास किया। पहली बार यह कोशिश तब की थी जब उनके बेटा का जन्म हुआ (आकाश का जन्म 1997 में हुआ)। और दो बार आकाश के जन्म के बाद। उस दौरान रूपा नींद की गोलियों का अधिक सेवन करने लगी थीं। लेकिन हर बार वह बच गईं। रूपा को फिर सिंगर दिब्येंदु से प्यार हो गया जो उनके घर में म्यूजिक सिखाने आते थे। और ध्रुबो से तलाक के बाद दिब्येंंदु और रूपा मुंबई आ गए और लिव-इन में रहने लगे।