दूरदर्शन पर साल 1988 से 1990 के बीच प्रसारित हुआ टीवी सीरियल ‘महाभारत’ (Mahabharat) आज भी लोगों को भूलता नहीं है। महाभारत का निर्माण बीआर चोपड़ा ने किया था। दूरदर्शन पर साल 1988 से 1990 के बीच प्रसारित हुआ टीवी सीरियल ‘महाभारत’ (Mahabharat) आज भी लोगों को भूलता नहीं है। 35 साल पहले प्रसारित हुए इस धारावाहिक 9 करोड़ों रुपए की लागत से बनाया गया था।
साथ ही द्रौपदी के रोल के लिए बीआर चोपड़ा की पहली पसंद जूही चावला थीं वहीं जैकी श्रॉफ को वह अर्जुन के किरदार में देखना चाहते थे। हाल ही में भारत के दिग्गज फिल्म मेकर बी.आर. चोपड़ा की 109वीं बर्थ एनिवर्सरी थी। उन्होंने बतौर फिल्म जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाले बी.आर. चोपड़ा का पूरा नाम बलदेवराज चोपड़ा था। लाहौर में जन्मे बलदेवराज बंटवारे के बाद भारत आ गए थे। आज हम आपको बीआर चोपड़ा से जुड़ा एक किस्सा बताने जा रहे हैं। इस किस्से के बारे में बहुत की कम लोग जानते हैं।
पत्रकार हुआ करते थे बी.आर.चोपड़ा
बीआर चोपड़ा ने अपनी पढ़ाई-लिखाई लुधियाना यूनिवर्सिटी से पूरी की। एमए की डिग्री लेने के बाद उन्होंने बतौर फिल्मी पत्रकार अपने करियर की शुरुआत की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीआर चोपड़ा ने पत्रकारिता में खूब उपलब्धियां हासिल कीं थीं। इलके बाद प्रोड्यसर ने हिंदी सिनेमा का रुख किया और साल 1949 में अपनी पहली फिल्म ‘करवट’बनाई। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही और चोपड़ा परिवार दिवालिया हो गया। 1951 में अपनी अगली फिल्म ‘अफसाना’ के लिए पैसे जुटाने में सफल रहे, इस फिल्म ने उनकी किस्मत बदल दी, बॉक्स ऑफिस पर मूवी बड़ी हिट साबित हुई। इसके बाद बीआर चोपड़ा ने 1954 में एक और हिट फिल्म ‘चांदनी चौक’ बनाई।
करोड़ों में बनी थी महाभारत
महाभारत 35 साल पहले प्रसारित किया गया था। उस समय इसे बनाने में कुल 9 करोड़ का खर्च आया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीआर चोपड़ा ने सबसे पहले द्रोपदी के रोल के जूही चावला को ऑफर दिया था। लेकिन जूही चावला अपनी डेब्यू फिल्म कयामत से कयामत तक की शूटिंग में व्यस्त थीं। इसके बाद यह रोल रूपा गांगुली को मिला।
बी.आर चोपड़ा एक केस की वजह से अलग हुए थे। दिलीप और मधुबाला
दरअसल बात उन दिनों की हैं। जब बीआर चोपड़ा ने अपनी फिल्म नया दौर के लिए दिलीप कुमार और मधुबाला को साइन किया था। उन दिनों मधुबाला और दिलीप कुमार के अफेयर की खबरें थीं। नया दौर के कुछ सीन की शूटिंग मध्य प्रदेश में होनी थी। शूटिंग के चंद दिन पहले मधुबाला के पिता ने उन्हें दूसरे किसी शहर में जाने से रोक दिया। इसकी वजह थी मधुबाला और दिलीप कुमार का अफेयर क्योंकि एक्ट्रेस के पिता को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। मजबूरी में बी.आर चोपड़ा को मधुबाला की जगह वैजयंतीमाला को कास्ट करना पड़ा। चोपड़ा ने इसकी शिकायत भी कोर्ट में दर्ज कराई थी, जिस वजह से मधुबाला को कोर्ट आना पड़ा। सुनवाई के दौरान दिलीप कुमार ने सारी बातें सच बताईं, जिस वजह से केस में मधुबाला और उनके पिता दोषी पाए गए। इसके बाद मधुबाला ने आरोप लगाए कि बी.आर. चोपड़ा का साथ देकर दिलीप कुमार ने उन्हें धोखा दिया है। इस घटना का असर दिलीप कुमार और मधुबाला के रिश्ते पर पड़ा। जिस वजह से दोनों हमेशा के लिए अलग हो गए।