Bollywood Celebs Breakup In 2023: साल 2023 अपने अंतिम पड़ाव पर है। साल दिसंबर महीने के साथ ही खत्म होने वाला है। ऐसे में लोगों से लेकर सेलेब्स तक को नए साल 2024 का बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच आपको बॉलीवुड और टीवी की उन जोड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जिनके बीच रिश्ता तो बना मगर वो इस रिश्ते को अंजाम तक नहीं पहुंच पाए। इसमें अरबाज खान-जॉर्जिया से आसिम रियाज-हिमांशी खुराना और आदर जैन-तारा सुतारिया जैसे स्टार्स के नाम शामिल हैं। 2023 में कई जोड़ियां रही हैं, जो टूटी हैं। चलिए बताते हैं उनके बारे में…

अरबाज खान और जॉर्जिया एंड्रियानी

अरबाज खान और जॉर्जिय एंड्रियानी काफी समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशन में थे। लेकिन, इस साल इनकी जोड़ी टूट गई। उनका ब्रेकअप हो गया। ये कपल 4 साल की डेटिंग के बाद एक-दूसरे अलग हुआ है। बीते कुछ महीने पहले ही इसका खुलासा हुआ।

Tara Sutaria | Virat Kohli | Rohit Sharma | World Cup 2023 | ODI WC 2023 | Team India | Indian cricket team |
Tara Sutaria (Source- AP Photo)

तारा सुतारिया और आदर जैन

बॉलीवुड की ब्यूटीफुल एक्ट्रेस तारा सुतारिया अक्सर अपनी खूबसूरती के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं। वो आदर जैन के साथ डेटिंग की वजह से काफी सुर्खियों में रही हैं। 2018 से दोनों स्टार्स एक साथ था। लेकिन, 2023 में इनकी जोड़ी टूट गई। आदर जैन की लाइफ में नए प्यार की एंट्री हो चुकी है, जिसकी उन्होंने हाल ही में फोटो शेयर कर झलक दिखाई थी।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया सिद्दीकी

नवाजुद्दीन सिद्दीकी पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहे हैं। वो वाइफ आलिया सिद्दीकी के साथ विवादों की वजह से चर्चा में रहे हैं। आलिया ने एक्टर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। 11 साल बाद इनके रिश्ते में दरार आई थी। ऑफिशियली इस साल 2023 में उनका तलाक हो गया।

कुशा कपिला और जोरावर सिंह

पॉपुलर कॉमेडियन और एक्ट्रेस कुशा कपिला ने इस साल 2023 में पति जोरावर सिंह अहलूवालिया के साथ अपना रिश्ता खत्म कर लिया। उन्होंने तलाक लेने का ऐलान सोशल मीडिया पर किया था। इनकी शादी 2017 में हुई थी।

Joe Jonas-Sophie Turner Divorce
जो जोनास और सोफी टर्नर। (Photos- Twitter)

सोफी टर्नर और जो जोनस

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की जेठ-जेठानी सोफी टर्नर और जो जोनस इस साल 2023 में अलग हुए। एक्ट्रेस सोफी को दूसरे एक्टर के साथ रोमांटिक देखा गया। कई बार उन्हें किस करते हुए देखा गया है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थीं। इससे पहले सोफी ने जो जोनस से 2019 में शादी की थी। शादी के चार साल बाद ही इनका रिश्ता खत्म हो गया। इनकी दो बेटियां भी हैं।

himanshi khurana, Asim Riaz
हिमांशी खुराना और आसिम रियाज (image: instagram)

आसिम रियाज और हिमांशी खुराना

आसिम रियाज और हिमांशी खुराना ‘बिग बॉस 13’ के पॉपुलर कपल रहे हैं। दोनों की लव केमिस्ट्री काफी चर्चा में रही है। ऐसे में हाल ही में दोनों ने अलग होने की जानकारी सोशल मीडिया पर फैंस को दी। उन्होंने अलग होने की वजह धर्म को बताया। इसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था।