लॉकडाउन के चलते फिल्मी सितारे अपने घरों में बंद हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी घरों में बंद होने वाले सितारों की लिस्ट में शामिल हैं। घर में बैठे-बैठे ये
सितारे अपने प्रशंसकों के लिए लगातार कोई न कोई वीडियो और तस्वीरें साझा कर रहे हैं। फिलहाल रणवीर अपने उस कमेंट के लिए सुर्खियों में हैं जो उन्होंने एक लाइव सेशन के दौरान दी। दरअसल इंस्टाग्राम पर जॉनी लीवर और बोमन ईरानी लाइव सेशन में बात कर रहे थे। दोनों मनोवृत्ति और मानवता पर बात कर रहे थे। इस बीच रणवीर सिंह के कमेंट ने सभी का ध्यान खींचा। रणवीर सिंह ने दोनों के लाइव सेशन पर कमेंट किया, ‘मैं बीवी की मदद कर रहा हूं जॉनी सर’

इस कमेंट को देखते ही बोमन और जॉनी अपनी हंसी न रोक सकें। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब रणवीर सिंह कुछ मजाकिया कर रहे हैं। बॉलीवुड में वे पहले ऐसे अभिनेता हैं जो अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। फिर चाहे उनके कपड़े हो या फिर बाल या उनकी बातें। इन दिनों रणवीर और दीपिका साथ में वर्कआउट भी कर रहे हैं। रणवीर ने इससे पहले दीपिका के साथ वर्कआाउट वाली एक तस्वीर भी साझा की थी।

अब सोनम कपूर बनीं हेयर स्टाइलिस्ट

शादी के बाद सोनम कपूर आहूजा भले ही फिल्मों से गायब हो गईं हो लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता बनी हुई है। देश में लॉकडाउन है इसलिए सभी की तरह वह भी घर में बंद हैं। सोनम इन दिनों अपने पति आनंद आहूजा के साथ दिल्ली में हैं और अन्य सितारों की तरह भी वे भी इन दिनों को कुछ नया करते हुए गुजार रही हैं। हाल ही में उनके पति आनंद आहूजा ने सोशल साइट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें सोनम उनके बालों को सेट करती हुई नजर आईं। इस वीडियो में सोनम अपने पति आनंद आहूजा के बालों को हेयर ड्रायर से, कंघी से और अपने हाथों से सेट करती हैं। बाल केसेट हो जाने पर उसकी तारीफ भी करती हैं। आनंद अपने सिर को हिलाकर सोनम की सेट की हुई हेयरस्टाइल को बदलने की कोशिश करते हैं, तो वे उन्हें रोक देती हैं। कुछ दिन पहले अनुष्का शर्मा ने भी एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे विराट के बालों को कट देती नजर आई थीं।