सिनेमाघरों से ज्यादा अब लोग अपने घर में बैठकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्में देखना पसंद करते हैं। इस साल कई फिल्में आईं और लोगों ने उन्हें पसंद भी किया। अगर आप भी लेटेस्ट फिल्में और वेब सीरीज देख चुके हैं और कुछ अच्छा देखना चाहते हैं, जिसमें थ्रिल भी हो और एक्शन भी।
आज हम आपको नेटफ्लिक्स की कुछ ऐसी ही साइको थ्रिलर फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं, जो हैं तो पुरानी लेकिन अगर आपने उन्हें नहीं देखा तो आप देख सकते हैं।
सात खून माफ
प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘सात खून माफ’ साल 2011 में रिलीज हुई थी। फिल्म एक साइकोलोजिकल थ्रिलर फिल्म है जिसे विशाल भारद्वाज ने प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है। फिल्म में मुख्य किरदार में प्रियंका चोपड़ा हैं और उनके 7 पति हैं। फिल्म में इरफान खान से लेकर नसीरुद्दीन शाह समेत कई दिग्गज सितारे हैं।
हसीन दिलरुबा
साल 2021 में आई तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणा की ये फिल्म साइको थ्रिलर है। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसका सस्पेंस काफी बेहतरीन है। कहानी पति-पत्नी के रिश्ते में आए तीसरे इंसान से शुरू होती है और इस कहानी का अंत काफी दिलचस्प होता है।
कार्तिक कॉलिंग कार्तिक
साल 2010 में आई दीपिका पादुकोण और फरहान अख्तर की ये फिल्म दिमाग घुमा देने वाली है। उस वक्त ये इकलौती ऐसी फिल्म थी, जिसमें ढेर सारा सस्पेंस था। इसमें दीपिका-फरहान के अलावा राम कपूर और शेफाली शाह भी अहम किरदारों में थे।
बदला
तापसी पन्नू और अमिताभ बच्चन स्टारार फिल्म ‘बदला’ साल 2019 में आई थी। ये कहानी उस लड़की की है जो अपने ही प्रेमी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार हो जाती है। इस फिल्म में अमृता सिंह भी हैं।