K. Viswanath Death News: तेलुगु सिनेमा के दिग्गज निर्देशक के.विश्वनाथ का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। विश्वनाथ ने 2 फरवरी को हैदराबाद स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। पांच बार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। विश्वनाथ ‘शंकरभरणम’, ‘सागर संगमम’, ‘स्वाति मुथ्यम’ और ‘स्वर्ण कमलम’ जैसी प्रतिष्ठित फिल्मों के लिए मशहूर थे। विश्वनाथ ने अपने करियर की शुरुआत मद्रास में वाउहिनी स्टूडियो के लिए एक ऑडियोग्राफर के रूप में की थी। साउंड इंजीनियर के रूप में एक छोटे से कार्यकाल के बाद, उन्होंने फिल्म निर्माता अदुर्थी सुब्बा राव के साथ अपना फिल्म निर्माण करियर शुरू किया और साल 1951 की तेलुगु फिल्म पत्थल भैरवी में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया। विश्वनाथ के निधन पर साउथ फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड से जुड़े तमाम लोग शोक प्रकट कर रहे हैं। यहां देखिए किसने क्या लिखा है?

Live Updates

K. Vishwanath Death; Celebs Mourns

12:35 (IST) 3 Feb 2023
राम चरण ने दी के विश्वनाथ को श्रद्धांजलि

राम चरण ने कहा आप हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे।

12:29 (IST) 3 Feb 2023
पीएम नरेंद्र मोदी ने भी के विश्वनाथ के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

पीएम मोदी ने ट्वीट करके के विश्वनाथ को श्रद्धांजलि दी है।

12:26 (IST) 3 Feb 2023
एस एस राजामौली ने दी के विश्वनाथ को श्रद्धांजलि

बाहुबली के निर्देशक एस एस राजामौली ने ट्वीट करके के विश्वनाथ के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

11:09 (IST) 3 Feb 2023
डायरेक्टर संपत नंदी ने दी श्रद्धांजलि

संपत नंदी ने के विश्वनाथ के निधन पर श्रद्धांजलि दी है।

11:08 (IST) 3 Feb 2023
पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने दी श्रद्धांजलि

वेंकैया नायडू ने ट्वीट करके श्रद्धांजलि दी है।

11:05 (IST) 3 Feb 2023
एक्टर ममूटी ने दी श्रद्धांजलि

एक्टर ममूटी ने के विश्वनाथ को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

09:54 (IST) 3 Feb 2023
अनिल कपूर ने के विश्वनाथ के साथ अपनी मुलाकात की कुछ पुरानी तस्वीरें साझा कीं

बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर ने विश्वनाथ के साथ अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

09:52 (IST) 3 Feb 2023
डायरेक्टर मारुति ने दी श्रद्धांजलि

उन्होंने ट्विटर पर लिखा,"दिग्गज केवी विश्वनाथ सर को शांति मिले..आप हमारे दिलों में हमेशा याद रहेंगे, आप हमेशा अपनी बेहतरीन फिल्मों के जरिए जीते हैं। ओम शांति लीजेंड #ripvishwanathgaru।"

09:50 (IST) 3 Feb 2023
Jr NTR ने किया ट्वीट

जूनियर एनटीआर ने तेलुगु में ट्वीट किया

"महाद्वीपों में तेलुगु सिनेमा की प्रसिद्धि फैलाने वालों में विश्वनाथ का उच्च स्थान है। उन्होंने शंकरभरण और सागर संगम जैसी कई अविश्वसनीय फिल्में दीं। उनके बिना नुकसान कभी खत्म नहीं होता। उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।" परिवार और उनकी आत्मा को शांति मिले।"

के विश्वनाथ के निधन पर मनोरंजन जगत से जुड़े तमाम लोग शोक प्रकट कर रहे हैं।