बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर की शादी का कार्यक्रम अनिल कपूर के मुंबई के जूहू स्थित बंगले में आयोजित किया गया था। बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटीज ने आनंद और सोनम को शादी की बधाई दी। सोनम और आनंद की शादी को 48 घंटे से भी कम समय शेष है, दोनों 8 मई को सिख रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंध जाएंगे। सोशल मीडिया पर सोनम के मेहंदी फंक्शन की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। रानी मुखर्जी, करण जौहर, डिजानर करण रावाल, जाह्नवी कपूर और अर्जुन कपूर समेत अन्य सितारे भी शामिल हुए। कपूर परिवार में होने वाली इस ग्रैंड वेडिंग का एक्ससाइटमेंट फैन्स में भी साफ झलक रहा है। हंसती-खिलखिलाती सोनम और ठुमके लगाते अनिल कपूर के वीडियो जैसे ही सामने आए फैन्स ने खूब शेयर किया।
सोशल मीडिया पर हाल ही में सोनम और आनंद की शादी का इन्विटेशन कार्ड काफी शेयर भी किया गया था। वहीं अपनी बेटी की शादी को लेकर अभिनेता अनिल कपूर भी काफी उत्साहित हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनिल बेटी सोनम की शादी में एक स्पेशन परफॉरमेंस देने वाले हैं। अनिल कपूर ‘गल्लां गूड़ियां’ और ‘माय नेम इज़ लखन’ गाने पर डांस परफॉरमेंस देने वाले हैं। इन गानों पर परफॉरम करने के लिए सतीश कौशिक और अनुपम खेर अनिल कपूर का साथ देंगे। सोनम कपूर और आनंद अहूजा की शादी सिख रीति-रिवाजों के साथ होगी। 8 मई को शादी का कार्यक्रम बांद्रा स्थित रॉकडेल में आयोजन किया गया है। जिस दिन शादी है उसी दिन शाम को रिसेप्शन का आयोजन किया गया है जो कि मुंबई के फाइव स्टार होटल द लीला पैलेस में होगा।
देखिए सोनम कपूर की चुनिंदा तस्वीरें और वीडियोज-
तस्वीर में कजिन भाई अर्जुन कपूर और मोहित मारवाह फैशन डिजाइनर कुणाल रावाल के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/BicBUzxnODR/?
मोहित ने कजिन सिस्टर रेहा कपूर और सनाया कपूर के साथ भी सेल्फी ली।
इस फंक्शन का रानी मुखर्जी और करण जौहर भी हिस्सा थे। दोनों ने अनिल कपूर के साथ सेल्फी ली।
सोनम कपूर की करीबी दोस्त मसाबा गुप्ता खाने का लुफ्त लेते हुए नजर आ रही हैं।
वीडियो में कुणाल पार्टी में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
सोनम कपूर के भाई हर्षबर्धन कपूर ने मेहमानों के साथ पोज दिया।
हर्षबर्धन कपूर और अर्जुन कपूर एक साथ सेल्फी लेते हुए नजर आए।
मोहित मारवाह और अर्जुन कपूर ने मेहमानों के साथ तस्वीर खिंचाई।
संजय कपूर की बेटी सनाया कपूर मेहंदी लगवाते हुए नजर आ रही हैं।
सनाया, जाह्नवी, खुशी और अशुंला कपूर ने एक साथ पोज दिया।

