Lata Mangeshkar: लता मंगेशकर पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रही हैं। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती लता मंगेशकर को लेकर फैंस काफी चिंता में दिखाई दे रहे हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर लता मंगेशकर को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट वायरल हो रहे हैं। ऐसे में कौन सोशल मीडिया पर लता दीदी को लेकर अफवाहें फैला रहा है? हैशटैग के साथ लता मंगेशकर का नाम लिख कर उनके बारे में गलत अफवाह फैलाई जा रही है। हालांकि फर्जी पोस्ट को देखते हुए लता मंगेशकर की मीडिया टीम लगातार उनकी तबियत से जुड़ी अपटेड पल पल शेयर कर रही है। ऐसे में फैंस से कहा जा रहा है कि वह इस तरह की अफवाहों से बचें।
लता दीदी के परिवार वाले और अस्पताल की तरफ से जानकारी सामने आई थी जिसमें स्पष्ट किया गया था कि लता दीदी की स्थिति अब पहले से बेहतर हैं। बावजूद इसके फिर भी सोशल मीडिया पर लता मंगेशकर को लेकर सोशल मीडिया पर गलत अफवाहें चल रही हैं। एक दूसरे को देख कर लोग ट्वीट और इंस्टापोस्ट कर रहे हैं। जिसकी वजह से सोशल प्लैटफॉर्म भ्रमित खबरें फैल रही हैं।
ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर आ रही गलत जानकारियों पर कई सेलेब्स और मीडिया रिपोर्ट ने ये साफ किया लता दीदी की तबीयत अभी ठीक हैं। साथ ही उन्होंने गुजारिश की कि फैंस इस वक्त सोशल मीडिया पर चल रहीं अफवाहों पर ध्यान न दें। लता मंगेशकर के फैंस लगातार उनकी अच्छी सेहत की कामना कर रहे हैं। तो वहीं सोशल मीडिया पर कई लोग उनके बारे में हाल चाल भी पूछ रहे हैं। फैंस बार बार ये सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर लता दीदी घर वापस कब आएंगी?
लता मंगेशकर को 11 नवंबर की सुबह तबीयत खराब हुई। उन्हें सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। इसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में तुरंत भर्ती कराया गया। डॉक्टर्स ने बताया कि लता मंगेशकर को इंफेक्शन के साथ निमोनिया हो गया है। इसके बाद लता मंगेशकर को ICU में लाइफ सपोर्टिंग सिस्टम पर भी रखा गया। लता मंगेशकर के परिजनों ने अब उनकी सेहत में बहुत तेजी से सुधार की बात फैंस के आगे कही है।
फैंस की प्रार्थनाओं के बीच अब लता दीदी कब तक हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होंगी और अपने घर जाएंगी इस बारे में फिलहाल कोई नई जानकारी सामने नहीं आई है। पिछले 48 घंटों में न तो ब्रीच कैंडी अस्पताल और न ही परिवार के किसी भी सदस्य ने इस बारे में बात की है।