Lata Mangeshkar Health Updates: साठ के दशक से अब तक लगातार अपने सुरों से करोड़ों दिलों में राज करने वाली लता मंगेशकर भले ही अभी भी हॉस्पिटल में हैं लेकिन डॉक्टर्स और करीबी रिश्तेदारों के मुताबिक अब वह पहले से काफी बेहतर हैं। हालांकि वह अभी भी मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्टिपल में ही हैं। वैसे इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि वह आईसीयू से बाहर आ गईं हैं या नहीं।

वहीं दूसरी ओर देश दुनिया के उनके फैंस जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। पिछले पांच दिनों से अस्पताल में इंफेक्शन और निमोनिया का इलाज करा रहीं लता दीदी अब तेजी से ठीक हो रही हैं। ताजा मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक उनकी हालत में अब सुधार हो रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर अभी भी फैंस की दुआओं का दौर जारी है। साथ ही फैंस पूछ रहे कि वह घर वापस कब आएंगी।

 

आपको बता दें कि 90 साल की लता मंगेशकर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ही हैं और आज उनका छठा दिन है। उन्हें 12 नवंबर की सुबह भर्ती कराया गया था और आईसीयू के वेंटिलेटर में रखा गया था। उन्हें लंग इंफेक्शन के अलावा निमोनिया भी हो गया था। बीती रात उनकी सेहत को लेकर अचानक सोशल मीडिया पर अफवाहें चलने लगीं। उनके फैंस सोशल मीडिया पर उनकी सेहत पूछने लगे और दुआएं करने लगे। इसके बाद खुद लता दीदी के ट्विटर अकाउंट से जब जानकारी आई तो फैंस शांत हुए। हालांकि इससे पहले ही परिवार मीडिया के माध्यम से ये जानकारी दे चुका था कि दीदी की सेहत में अब तेजी से सुधार हो रहा है। वे उनके जल्द ठीक होकर घर लौटने का इंतजार कर रहे हैं।

लता दीदी की की सेहत, उनके खान-पान, पसंद-नापसंद और उपलब्धियों आदि से जुड़ी तमाम रोचक बातों और जीवन से जुड़े किस्सों और जानकारियों के लिए आप हमारे इस ब्लॉग पर बने रहिए…

Live Blog

Highlights

    15:51 (IST)17 Nov 2019
    अफवाहों का बाजार गर्म है

    सोशल मीडिया पर लता मंगेशकर को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट वायरल हो रहे हैं। इसको देखते हुए लता मंगेशकर की मीडिया टीम लगातार उनकी तबियत से जुड़ी अपटेड पल पल शेयर कर रही है। ऐसे में अफवाहों से बचें।

    14:52 (IST)17 Nov 2019
    इस वजह से नहीं कि लता दीदी ने शादी

    लता मंगेशकर की छोटी बहन मीना ताई मंगेशकर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि सफलता मिलने और परिवार की हालत सुधरने के बाद भी दीदी ने शादी नहीं की। क्योंकि वह परिवार से अलग नहीं रहना चाहती थीं।

    13:40 (IST)17 Nov 2019
    जब भटक गए थे लता दीदी के सुर

    एक बार लता दीदी और सज्जाद हुसैन साहब एक गाने के लिए रिहर्सल कर रहे थे। लता सज्जाद साहब के मुताबिक नहीं गा रही थीं और उनके सुर कहीं भटक रहा थे तभी सज्जाद गरजकर बोले, ‘लता जी, ठीक से गाइए, ये नौशाद मियां का गाना नहीं है।

    12:43 (IST)17 Nov 2019
    जब आता है लता दीदी को गुस्सा

    ताई ने आगे बताया था कि कभी हमसे कोई गलती होती तो गुस्सा होती थीं लेकिन गुस्से में हमें कभी नहीं डांटतीं। खुद पर निकालती थीं।

    12:00 (IST)17 Nov 2019
    शादी को लेकर मां रहती थीं परेशान

    लता की छोटी बहन ने बताया था- 'मां उन्हें शादी के लिए कहती थीं। लेकिन हमारा और कोई नहीं था। मेरी उम्र उस वक्त 10 साल थी। आशा मुझसे 2 साल छोटी थी। भाई भी छोटा था, हां अगर भाई बड़ा होता तो हम कुछ और कहीं और होते।'

    11:11 (IST)17 Nov 2019
    इस गाने से मिली लता दीदी को पहचान

    लता मंगेशकर को सर्वाधिक गीत रिकार्ड करने का भी गौरव प्राप्त है। फिल्मी गानों के आलावा फ़िल्मी गीत भी बहुत खूबी के साथ गाए हैं। लता जी की प्रतिभा को पहचान मिली सन् 1947 में रिलीज फिल्म “आपकी सेवा में”से। फिल्म  में एक गीत गाने का उन्हें मौक़ा मिला। इस गीत के बाद तो लता जी को फ़िल्म जगत में एक पहचान मिली और एक के बाद एक कई गीत गाने का मौका मिलता गया।

    16:25 (IST)16 Nov 2019
    लता जी पर लग चुके हैं...

    आज लता दीदी सबकी प्यारी हैं सभी लोग उनसे बेहद प्यार करते हैं लेकिन 80 के दशक में ये खबरें थी कि लता दीदी का उनकी छोटी बहन आशा भोसले से मनमुटाव है जिसके चलते उनमें कई बार अनबन भी हो चुकी है। इसके अलावा लता दीदी पर म्यूजिक कंपोजर्स से झगड़े और इंडस्ट्री में तानाशाही जैसे आरोप लगते रहे हैं।

    15:10 (IST)16 Nov 2019
    लता की पहली कमाई...

    लता दीदी की पहली कमाई 25 रुपये थी जो उन्हें एक कार्यक्रम में स्टेज पर गाने के दौरान मिली थी।

    14:33 (IST)16 Nov 2019
    पिता के निधन के बाद लता दीदी ने संभाला था पूरे परिवार को

    1942 में लता मंगेशकर के पिता दीनानाथ मंगेशकर का असमय निधन हो गया। उनकी उम्र सिर्फ 41-42 साल की थी। पिता के निधन के बाद लता मंगेशकर के कंधों पर परिवार चलाने की जिम्मेदारी आ गई। इसके बाद उन्होंने रेडियो के लिए कोई रिकॉर्डिंग नहीं की।



    13:26 (IST)16 Nov 2019
    जब लती दीदी बनी थीं नारद

    लता के पिता दीनानाथ मंगेशकर मराठी रंगमंच से जुड़े थे। 5 साल की उम्र से ही लता मंगेशकर ने अपने पिता के साथ नाटकों में अभिनय करना शुरू कर दिया था। लता मंगेशकर के पहले नाटक से जुड़ा एक बेहद रोचक किस्‍सा भी है। पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर की नाटक कंपनी का नाम 'बलवन्‍त संगीत मंडली' था। पहली बार लता पिता के जिस नाटक के साथ मंच पर उतरी थीं उसका नाम था- 'सौभद्र'। अर्जुन और सुभद्रा की कथा पर आधारित नाटक 'सौभद्र' में पंडित दीनानाथ मंगेशकर ने स्‍वयं अर्जुन का रूप धरा था और 9 साल की छोटी सी लता बनीं थी नारद।

    12:25 (IST)16 Nov 2019
    लता दीदी ने उनके जमाने के इस फेमस म्यूजिक डायरेक्टर के साथ कभी भी नहीं किया काम

    लता जी 40 के दशक में उस समय के लगभग सारे संगीतकारो के लिए गीत गा रही थी, लेकिन अभी भी एक ऐसा म्यूजिक डायरेक्टर बाकी था जिस के म्यूजिक डायरेक्शन में उन्होने कोई काम नहीं किया था और उनका नाम था नोशाद साहब।

    12:24 (IST)16 Nov 2019
    ट्विटर चलाने की शौकीन हैं दीदी

    ताई ने बताया कि दीदी अपने ट्विटर अकाउंट को खुद हैंडल करती हैं। हर समय वह गाती हैं लेकिन तानपुरे के साथ अब रियास नहीं करतीं। आशा के बच्चों को अच्छा अच्छा खाना बनाकर खिलाती हैं।

    08:48 (IST)16 Nov 2019
    लता दीदी बहुत जल्द पूरी तरह ठीक होकर घर लौटेंगी

    सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर अब काफी बेहतर महसूस कर रही हैं। उनकी सेहत में अब तेजी से सुधार हो रहा है। वह बहुत जल्द पूरी तरह ठीक होकर घर लौट आएंगी। मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से भी यही खबरें आ रही हैं कि अब शायद वह आईसीयू से भी बाहर आ चुकी हैं।

    00:05 (IST)16 Nov 2019
    जावेद अख्तर हैं लता के बेहद करीब

    जी संगम चैनल पर क्लासिक लीजेंड्स प्रोग्राम में जावेद अख्तर लता की जिंदगी के अनछुए पहलुओं से जुड़ी जानकारी देते हैं। जावेद अख्तर का कहना है कि अगले जन्म में लता मंगेशकर न बनने की चाहत का जवाब सुनकर वह चौंके थे। बाद में उन्होंने जब गहराई से लता की जिंदगी में ताक-झांक की, तब पता चला कि वे आखिर क्यों नहीं लता बनना चाहतीं हैं।

    21:40 (IST)15 Nov 2019
    पीएम मोदी भी हैं लता जी की आवाज के फैन

    लता मंगेशकर की आवाज की दुनिया कायल है। वहीं देश के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी फैन हैं। सामाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक लताजी की आवाज के मोदी जी बहुत बड़े फैन हैं। उनका कहना है कि लता दीदी का सम्मान करना राष्ट्र की बेटी का सम्मान करने जैसा है।

    20:54 (IST)15 Nov 2019
    लता ने ये किया था कारनामा

    1948 में मजबूर फिल्म में जब लता को गाने का मौका मिला तो उन्होंने सबको चौंका दिया। 1960 में लंदन के मशहूर अल्बर्ट हॉल में लता को गाने का मौका मिला। तब दिलीप कुमार ने उनका सबसे परिचय कराया था। उस जमाने में अल्बर्ट हॉल में गाने का मौका मिलना ही बड़ी बात मानी जाती थी। इसके बाद से लता ने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।

    20:04 (IST)15 Nov 2019
    गुस्सा आने पर लता जी करतीं थीं ये काम

    ताई ने आगे बताया था कि कभी हमसे कोई गलती होती तो गुस्सा होती थीं लेकिन गुस्से में हमें कभी नहीं डांटतीं। खुद पर निकालती थीं।

    19:09 (IST)15 Nov 2019
    शुत्रघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर जल्द स्वस्थ होने की मनोकामना की

    बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने लता जी के स्वास्थ्य को लेकर ट्वीट  किया। लिखा- हमारे अपने कोकिला, भारत रत्न, महान गायिका लतामंगेशकर के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना और शुभकामनाएं। ईश्वर कृपा करें कि आप शीघ्र स्वस्थ हों और आपका स्वास्थ्य उत्तम हो। हम आपको मिस कर रहे हैं। आप हमारे बीच जल्द हों ऐसी कामना है।कामना है।

    18:30 (IST)15 Nov 2019
    इस गाने से लता जी को मिली थी पहचान

    लता मंगेशकर को सर्वाधिक गीत रिकार्ड करने का भी गौरव प्राप्त है। फिल्मी गानों के आलावा फ़िल्मी गीत भी बहुत खूबी के साथ गाए हैं। लता जी की प्रतिभा को पहचान मिली सन् 1947 में रिलीज फिल्म “आपकी सेवा में”से। फिल्म  में एक गीत गाने का उन्हें मौक़ा मिला। इस गीत के बाद तो लता जी को फ़िल्म जगत में एक पहचान मिली और एक के बाद एक कई गीत गाने का मौका मिलता गया।

    17:26 (IST)15 Nov 2019
    लता जी को भी बॉलीवु़ड में जगह बनाने के लिए करनी पड़ी थी मशक्कत

    आज लता मंगेशकर का बॉलीवुड के सिंगर्स में बड़े आदर के साथ नाम लिया जाता है लेकिन एक वक्त था जब लता जी को भी अपना स्थान बनाने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। लता जी की पतली आवाज के कारण तो कई संगीतकारों ने काम देने से साफ़ मना कर दिया था। उस समय की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका नूरजहां के साथ लता जी की तुलना की जाती थी। लेकिन धीरे-धीरे अपनी लगन और प्रतिभा के बल पर उनको काम मिलने लगा।

    16:55 (IST)15 Nov 2019
    तीखा खाना बहुत पसंद करती हैं लता मंगेशकर..

    लता दीदी को शुरुआत से ही मसालेदार भोजन खाने का शौक है और भोजन के दौरान खास बात ये है कि एक दिन में वह तकरीबन 12 मिर्च खा जाती हैं। उनका मानना हैं कि मिर्च खाने से गले की मिठास बढ़ जाती है।

    16:07 (IST)15 Nov 2019
    जब लता मंगेशकर को दिया गया था धीमा जहर..

    एक दिन अचानक सुबह उठते ही लता जी के पेट में दर्द होने लगा था और जब डॉक्टर को बुलाया गया तो उन्होंने पहले तो लता को दवाई दी। उसके बाद जांच में सामने आया कि सिंगर को जहर दिया गया है। इसकी पुष्टि नहीं हो सकी थी कि आखिर किसने उन्हें जहर दिया था लेकिन खबरों की मानें तो जिस दिpy न यह सब हुआ था उसी दिन से उनके घर का कुक अचानक गायब हो गया।

    16:01 (IST)15 Nov 2019
    ऱेडियो सुनना बहुत पसंद करती थीं लता दीदी..

    बचपन में लता दीदी को रेडियो सुनने का बहुत शौक था। जब वो 18 साल की थीं तब उन्होने अपना पहला रेडियो खरीदा और जैसे ही रेडियो ऑन किया तो के.एल.सहगल की मृत्यु का समाचार उन्हें प्राप्त हुआ। जिसके बाद दुखी मन से लता दीदी ने वो रेडियो दुकानदार को वापस लौटा दिया।

    15:35 (IST)15 Nov 2019
    दुआएं काम कर रही है, लता दीदी की हालत सुधर रही है।

    लता मंगेशकर को लेकर खबर आई है कि अब उनकी तबीयत पहले से काफी ठीक हो रही है। 'प्यारे दोस्तों, हम आपको बता कर खुशी मेहसूस कर रहे हैं कि आपकी दुआएं और प्रार्थनाएं. लता जी के काम आ गईं। वह अब बेहतर हैं। आपकी ब्लेसिंग्स के लिए शुक्रिया।'

    14:33 (IST)15 Nov 2019
    लता दीदी को गुस्सा आता है तो करती हैं ये काम...

    ताई ने आगे बताया था कि कभी हमसे कोई गलती होती तो गुस्सा होती थीं लेकिन गुस्से में हमें कभी नहीं डांटतीं। खुद पर निकालती थीं।

    14:31 (IST)15 Nov 2019
    खुद ट्विटर हैंडल इस्तेमाल करती हैं लता मंगेशकर..

    ताई ने बताया कि लता दीदी अपने ट्विटर अकाउंट को खुद हैंडल करती हैं। हर समय वह गाती हैं लेकिन तानपुरे के साथ अब रियास नहीं करतीं। आशा के बच्चों को अच्छा अच्छा खाना बनाकर खिलाती हैं।

    14:12 (IST)15 Nov 2019
    'मां ने भी कहा था शादी कर लो लता..'

    लता की छोटी बहन ने बताया था- 'मां उन्हें शादी के लिए कहती थीं। लेकिन हमारा और कोई नहीं था। मेरी उम्र उस वक्त 10 साल थी। आशा मुझसे 2 साल छोटी थी। भाई भी छोटा था, हां अगर भाई बड़ा होता तो हम कुछ और कहीं और होते।'

    13:55 (IST)15 Nov 2019
    सफलता के बाद भी नहीं हुई Lata Mangeshkar की शादी, जानें वजह..

    लता मंगेशकर की छोटी बहन मीना ताई मंगेशकर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि सफलता मिलने और परिवार की हालत सुधरने के बाद भी दीदी ने शादी नहीं की। क्योंकि वह परिवार से अलग नहीं रहना चाहती थीं।

    13:51 (IST)15 Nov 2019
    इस वजह से लता मंगेशकर ने नहीं की शादी..

    लता मंगेशकर ने शादी नहीं की। इसके पीछे की वजह थी लताजी के छोटे भाई बहनों की जिम्मेदारी। भाई बहनों के लालन पालन वजह से उन्होंने शादी नहीं की।

    13:10 (IST)15 Nov 2019
    PM MODI भी हैं लता मंगेशकर के फैन...

    लता मंगेशकर की आवाज के तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी फैन हैं। सामाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक लताजी की आवाज के मोदी जी बहुत बड़े फैन हैं। उनका कहना है कि लता दीदी का सम्मान करना राष्ट्र की बेटी का सम्मान करने जैसा है।

    13:09 (IST)15 Nov 2019
    भारत सरकार से मिला कई बार सम्मान..

    सुर कोकिला लता मंगेशकर को भारत सरकार की तरफ से कई बार सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें तीन बार नेशनल अवॉर्ड सहित पद्म भूषण, पद्म विभूषण और दादा साहब फाल्के से सम्मानित किया जा चुका है। साथ ही भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया जा चुका है। अब उनके 90वें जन्मदिन पर मोदी सरकार उन्हें डॉटर ऑफ द नेशन से सम्मानित करने जा रही है।

    13:07 (IST)15 Nov 2019
    आशा भोंसले के साथ लता जी का फ़िल्मी गायन में सबसे बड़ा योगदान..

    अपनी बहन आशा भोंसले के साथ लता जी का फ़िल्मी गायन में सबसे बड़ा योगदान रहा है। लता का जन्म गोमंतक मराठा परिवार में मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। वह घर की सबसे बड़ी बेटी हैं। उनके पिता का नाम पंडित दीनानाथ मंगेशकर था। पिता भी रंगमंच एलजीके कलाकार और गायक थे। लता के परिवार में भाई हृदय नाथ मंगेशकर और तीन बहनें ऊषा मंगेशकर, मीना मंगेशकर और आशा भोंसले हैं।

    12:58 (IST)15 Nov 2019
    40 के दशक से सुरमाला पिरो रहीं लता मंगेशकर, बॉलीवुड में दिग्गज लोगों के साथ कर चुकीं काम...

    लता मंगेशकर 40 के दशक से ही अपनी आवाज से लोगों का मनोरंजन कर रही हैं। वह बॉलीवुड के दिग्गज संगीतकारों के साथ काम कर चुकी हैं। इन संगीतकारों में प्रमुख रूप से शंकर-जयकिशन, नौशाद और एसडी बर्मन का नाम आता है। साथ ही वह मोहम्मद रफी, किशोर कुमार जैसे गायकों के साथ प्ले बैक तो किया ही मुकेश, मन्ना डे और येसुदास के साथ गाए गए उनके डुएट सॉन्ग्स की कोई सानी नहीं है।

    12:55 (IST)15 Nov 2019
    Lata Mangeshkar के लिए हेमा मालिनी ने मांगी दुआ..

    लता मंगेशकर की सेहत पर चिंता व्यक्त करते हुए बॉलीवुड के सितारों ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करना शुरू किया। हेमा मालिनी ने लता मंगेशकर के लिए दुआ मांगते हुए ट्वीट कर कहा कि भगवान उन्हें इस संकट से बाहर निकाले।Prayers for @mangeshkarlata who is hospitalised & is reported to be in a critical condition. God give her the strength to come out of this crisis & continue to be in our midst. The nation prays for Bharat Ratna Lata ji, the nightingale of India🙏 pic.twitter.com/n9WKw6Drfw— Hema Malini (@dreamgirlhema) November 12, 2019

    12:50 (IST)15 Nov 2019
    अफवाहों की वजह से लोगों में पैदा हुआ भ्रम...

    लता मंगेशकर को लेकर कल यानी 14 नवंबर को ही गलत खबरें सामने आने लगी थीं। जिसके बाद से फैंस के बीच हल्ला मच गया था। इंटरनेट पर लोग लता मंगेशकर की हेल्थ को लेकर खबर छानने लगे थे। बता दें, कि लता मंगेशकर की हालत में पहले से सुधार देखने को मिला है। अब लता मंगेशकर रिकवर कर रही हैं लेकिन स्लो।