रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की हर तरफ तारीफ हो रही है, फिल्म को ना सिर्फ दर्शकों का प्यार मिल रहा है बल्कि कई फिल्ममेकर्स और एक्टर्स ने भी फिल्म की तारीफ की है। अब इस फिल्म का जिक्र कुमार विश्वास ने भी किया है।

हाल ही में एक इवेंट में कुमार विश्वास ने देश प्रेम की बात की और इस दौरान उन्होंने आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर का जिक्र किया।

”मैं सनातनी हूं, जन्म से जिसमें मेरा कोई प्रारब्ध नहीं है, माता-पिता के संस्कार के कारण ब्राह्मण हूं, ये रामचरित मानस पीछे रखनी पड़ेगी संविधान आगे रखना पड़ेगा। इस गीता को पीछे रखकर संविधान आगे रखना पड़ेगा मैं लड़ूंगा? मैं कहूंगा बिल्कुल संविधान को आगे रखना पड़ेगा। अब यही बात किसी और से कहलवाइए कि आप इस किताब को पीछे रखिए संविधान को आगे रखिए। वो कहेंगे- नहीं साहब ये कैसे होगा। किसी ने मुझसे कहा कि ये व्यर्थ का सवाल है। किसी ने कहा ये मूर्खतापूर्वक सवाल है हम चुने ही क्यों धर्म और देश में? चुनने का मौका आता है। नाम नहीं लूंगा सब जानते हैं। गढ़वाल के ब्राह्मणों के एक लड़के ने आईपीएस किया, जिनका अपना काली मंदिर है। जो बड़ी धोती के ब्राह्मण हैं। कर्मकांडी ब्राह्मण हैं। उनके लड़के ने आईपीएस कर लिया और भारतीय गोपनीय सेवाएं ज्वाइन कर ली। भारत ने उसे कहा ‘भारत की रक्षा के लिए कोल्ड वॉर चल रहा है, पाकिस्तान चले जाओ। 6 साल वहीं रहना है।’ भारत का वो लड़का इस्लाम के सारे कानून सीखता है। सब कुछ कराकर विदेश चला गया, उसने नहीं कहा धर्म मेरा पहले है, मैं काली की पूजा कैसे करूंगा वहां?”

Dhurandhar: पाकिस्तान में बैन के बावजूद चढ़ा धुरंधर का खुमार, अवैध तरीके से डाउनलोड हुईं 20 लाख पायरेटेड कॉपी

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का जिक्र करते हुए कुमार विश्वास ने आगे कहा, ”आजकल तालियां बजा रहे हम लोग धुरंधर के लिए रणवीर सिंह की एक्टिंग देखकर और लोग मिला रहे लोग उसे उससे। लोगों को पता नहीं है आज की तिथि में भी और पहले भी हिंदुस्तान के बहुत सारे बच्चे अपने मां-बाप, पत्नी सबको दांव पर लगाकर दूसरे देश में गए ताकि देश के लोग सुरक्षित हों। उन्होंने वहां जाकर नमाज पढ़ी है, वहां जाकर खादिम की सेवा की है। वहां जाकर रोजे रखे हैं। जाति के ब्राह्मण हैं, कुल देवी हैं उनकी, रोजे रखे हैं वहां दिखाने के लिए क्योंकि उन्हें देश की चिंता है। वो वंदे मातरम् सांस में गा रहे हैं। बाहर कुछ और बोल रहे हैं अंदर वंदे मातरम् चल रहा है। जिस दिन देश के 150 करोड़ लोगों में ये भाव नहीं आएगा कि मेरा धर्म मेरे देश से पीछे है। मेरी पवित्र पुस्तक मेरे संविधान से पीछे है। उस दिन तक इस देश में एकता की बात मंचों से होंगी।”

धुरंधर का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल जैसे सितारे हैं। फिल्म में सभी के अभिनय और आदित्य धर की राइटिंग और निर्देशन की तारीफ हो रही है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 700 करोड़ का बिजनेस कर लिया है और उम्मीद की जा रही है कि फिल्म जल्द ही 800 करोड़ के क्लब में एंट्री कर लेगी।

‘नेशनल जीजू फॉर अ रीज़न’, निक जोनस पर चढ़ा ‘धुरंधर’ का खुमार, ‘शरारत’ गाने पर किया डांस