90 के दशक के बेहतरीन सिंगर रहे कुमार सानू के एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के खूब चर्चे रहे हैं। कुमार सानू ने दो  शादियां की हैं और उनके एक्ट्रेस के साथ अफेयर भी रहे। मिनाक्षी शेषाद्रि के साथ उनके कथित रिश्ते की खबरें तो सबको पता ही हैं, लेकिन कुमार सानू एक्ट्रेस कुनिका सनानंद के साथ भी रिलेशनशिप में थे। हाल ही में अपने इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने इसके बारे में खुलकर बताया है। उन्होंने कहा है कि वो सिंगर को अपना पति मानती थीं और इसके कारण एक बार कुमार सानू की पत्नी ने उनपर जानलेवा हमला भी करवाया था।

सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में कुनिका ने बताया कि जब वो अपने करियर की शुरुआत में स्ट्रगल कर रही थीं, तब उनकी मुलाकात कुमार सानू से हुई थी। पहली मुलाकात में ही उन्हें कुमार सानू पसंद आ गए थे। एक्ट्रेस ने बताया कि एक बार वो ऊटी में शूटिंग कर रही थीं और सिंगर वहां वेकेशन मनाने रहे थे।

अपनी जान लेना चाहते थे कुमार सानू

कुनिका ने बताया कि उस वक्त कुमार सानू और उनकी पत्नी रीता का रिश्ता उस वक्त ठीक नहीं चल रहा था तो वो अपनी बहन और भांजे के साथ वहां पर आए थे। कुनिका ने बताया कि सिंगर ने सबके साथ बैठकर शराब पी और इसके बाद वो होटल की खिड़की से कूदना चाहते थे। “वो रोने लगे और होटल की खिड़की से कूदना चाहते थे। वो बहुत डिप्रेस थे, हमने उन्हें नीचे उतारा।” एक्ट्रेस ने बताया कि इसके बाद दोनों एक दूसरे के करीब आ गए थे।

पति -पत्नी की तरह रहते थे दोनों

कुनिका ने बताया कि इस वेकेशन से लौटने के बाद कुमार सानू अपनी पत्नी से अलग रहने लगे और इन दोनों का रिश्ता आगे बढ़ता गया। कुनिका ने बताया कि वो सानू को फिटनेस और फैशन के लिए सलाह देने लगी। दोनों का रिश्ता लगभग 5 साल चला, लेकिन उन्होंने कभी इसे मुंबई में पब्लिक नहीं किया। कुनिका ने कहा, “मैं उनके लिए पत्नी की तरह थी, मैं भी उन्हें अपना पति मानती थीं।”

कुमार सानू की पत्नी ने किया था हमला

इस दौरान कुमार सानू की पत्नी कुमार सानू से काफी दुखी थीं, जब कुमार उन्हें बच्चों का ख्याल रखने के लिए सही समय पर पैसे नहीं देते थे तो वो इसके लिए कुनिका को दोष देती थीं। कुनिका ने कहा, “उनकी पत्नी ने हॉकी स्टिक से मेरी कार को तोड़ दिया। वह मेरे घर के बाहर आकर चिल्लाती थी, लेकिन मैंने उसे समझा। वह अपने बच्चों के लिए पैसा चाहती थी, वह गलत नहीं थी। उसने कहा था कि वह उसे वापस नहीं चाहती।”

बता दें कि दोनों का रिश्ता लंब चला लेकिन फिर किसी कारण से वो अलग हो गए। इसके बाद कुमार सानू ने अपनी प्रेजेंट वाइफ सलोनी से शादी कर ली और उनकी अब दो बेटियां हैं।