दिल्ली की सीएम और बीजेपी नेता रेखा गुप्ता अपने बयानों और विपक्ष के लिए तीखे तेवर को लेकर अक्सर चर्चा में आ ही जाती हैं। वो अपने बयानों के जरिए विपक्ष और पूर्व सरकारों को घेरने से पीछे नहीं रहती हैं। मौका मिलते ही वो पूर्व सरकारों पर निशाना साध ही देती हैं। ऐसे में अब यमुना नदी की सफाई और दिल्ली के विकास को लेकर जब उन्होंने पिछली सरकारों को घेरा तो बॉलीवुड एक्टर ने उन पर तंज कस दिया। इतना ही नहीं, अभिनेता और फिल्म क्रिटिक ने उनकी दिल्ली में हुई परवरिश पर भी सवाल कर दिया। चलिए बताते हैं पूरा मामला।

दरअसल, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर निशाना साधने वाला एक्टर कोई और नहीं बल्कि कमाल राशिद खान उर्फ केआरके हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर समसामयिक मुद्दों पर अपने विचार रखते हैं। कई बार उन्हें इसकी वजह से ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में अब उन्होंने लेटेस्ट पोस्ट के जरिए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर तंज कसा।

केआरके ने रेखा गुप्ता का एक वीडियो एक्स पर शेयर किया। इसे साझा करने के साथ ही लिखा, ‘मैं पिछले 40 साल से सुनता आ रहा हूं कि यमुना की सफाई हो रही है। अब तक तो नहीं हुई। अब दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता जी भी इसी काम पर लग गई हैं। रेखा जी के मुताबिक, आखिरी शासक औरंगजेब था, जिसने दिल्ली के लिए कुछ काम किया। क्योंकि 300 सालों से दिल्ली में किसी ने कोई काम नहीं किया। अब मैं ये नहीं समझ पा रहा हूं कि कैसे उनके पिता, दादा, परदादा दिल्ली में रहते थे? कैसे उनका जन्म हुआ और वो बड़ी हुईं? कैसे उन्होंने पढ़ाई की और एक पॉलिटिशियन बन पाईं? मैं सोचता हूं, ये सारा मैजिक था।’ उनकी इस पोस्ट पर बहुत से लोगों ने उनका सपोर्ट भी किया और कुछ लोगों ने मजे लेने शुरू कर दिए।

वीडियो में क्या बोल रही थीं सीएम रेखा गुप्ता?

इसके साथ ही अगर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के उस बयान की बात की जाए तो केआरके द्वारा शेयर किए गए वीडियो क्लिप में रेखा गुप्ता कहती हैं, ‘हर दिन हर पल जैसे गुजर रहा है। दिल्ली यमुना सफाई की ओर एक कदम रोज बढ़ाती है। वो-वो काम, जो कि दिल्ली के पिछली सरकारों के कार्यकाल में हुए ही नहीं थे। 3 सदियों का पिछड़ापन जो था, वो आज की वर्तमान सरकार उस पर काम कर रही है।’ सीएम रेखा गुप्ता के इसी बयान पर अब केआरके ने निशाना साधा है।

‘शक्ल देखी है कालिया’, पूनम सिन्हा की मां ने कर दिया था शत्रुघन सिन्हा को रिजेक्ट, कहा था- ‘गली का गुंडा’