एक्टर और क्रिटिक केआरके उर्फ कमाल आर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर फिल्म इंडस्ट्री से लेकर राजनीतिक मुद्दों पर यहां अपनी राय देते नजर आते हैं। कभी वह किसी फिल्म पर अपनी टिप्पणी करते है तो कभी किसी सेलेब्स पर अपने तंज को लेकर मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर वह अपने एक ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वह बीजेपी पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं।
बीजेपी पर साधा केआरके ने निशाना
केआरके ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से बीजेपी पर टिप्पणी करते हुए एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं। कमाल आर.खान ने लिखा कि अगर अमीर भारतीय लोग चीनी और पाकिस्तानी बनने के लिए भारतीय नागरिकता को छोड़ रहे हैं, तो कल्पना कीजिए कि इस समय देश की स्थिति कितनी खराब है। बीजेपी को समझना चाहिए कि धार्मिक कट्टरता फैलाने से देश का कितना नुक़सान हो रहा है! कुर्सी के लिए कुछ भी नहीं करना चाहिए!
इसी के साथ केआरके ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि भक्त हमेशा लोगों को पाकिस्तान और चीन जाने के लिए कह रहे हैं इसलिए 341 अमीर लोगों ने उन्हें बहुत गंभीरता से लिया और पाकिस्तान और चीन जाने के लिए भारत की नागरिकता छोड़ दी।
केआरके यहीं नहीं रुके उन्होंने एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि 2015 से 2021 के दौरान दस लाख अमीर लोगों ने भारत की नागरिकता छोड़ दी है। अधिकतम लोगों को अमेरिका की नागरिकता मिली है। वहीं 300 लोगों को चीन की नागरिकता मिली और 41 लोगों को पाकिस्तान की नागरिकता भी मिली। कई लोग हर महीने भारतीय नागरिकता छोड़ रहे हैं।
केआरके के ट्वीट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
कमाल आर.खान के ट्वीट पर सोशल मीडिया पर यूजर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। विकाश नाम के यूजर ने लिखा कि उन अमीरों ने ईडी के डर से देश और नागरिकता छोड़ी होगी। आयुष नाम के यूजर ने लिखा कि आप तो पहले ही दुबई चले गए।
एक यूजर ने लिखा कि ऐसा कौन सा इंसान है जो भारत की नागरिकता छोड़कर पाकिस्तान जाएंगा। जहां ना तो खाना है ना पानी और ना ही व्यवसाय। एक यूजर ने लिखा की जो जहां जा रहा है वो वहां खुश है आप क्यों परेशान हो रहे हो। रोहित नाम के यूजर ने लिखा कि वो 341 एनसीआर लागू होने के बाद कागज ना दिखाने के बाद भेजे गए। आपके कागज कहां हैं।