एक्टर और स्वघोषित फिल्म क्रिटिक कमाल आर. खान उर्फ केआरके अपने ट्वीट्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। केआरके सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अपने ट्वीट के माध्यम से बॉलीवुड स्टार्स और उनकी आने वाली फिल्मों पर निशाना साधते रहते हैं, जिसे कुछ लोग पसंद करते हैं तो कुछ लोग केआरके को ही ट्रोल करने लगते हैं। वहीं अब हाल ही में केआरके ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक बड़ा ऐलान कर दिया है।

केआरके ने किया ट्वीट

कमाल आर. खान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘आई क्विट, विक्रम वेधा आखिरी फिल्म होगी जिसका मैं रिव्यू करूंगा। आप सभी का शुक्रिया मेरे रिव्यूज पर भरोसा करने के लिए और मुझे बॉलीवुड के इतिहास का सबसे बड़ा क्रिटिक बनाने के लिए।’

केआरके ने आगे लिखा कि ‘बॉलीवुड के सभी स्टार्स का भी शुक्रिया मुझे बतौर क्रिटिक न स्वीकार करने के लिए और मेरे रिव्यूज को रोकने के लिए ढेर सारे केस करने के लिए।’ इस ट्वीट के साथ केआरके ने हार्ट इमोजी भी लगाया है। अब सोशल मीडिया पर केआरके का ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।

लोगों की प्रतिक्रियाएं

केआरके के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। लक्ष्य नाम के यूजर ने लिखा कि ‘केआरके एक महीने में तीन बार छोड़ने की बात करते हैं।’ अनुराग नाम के यूजर ने लिखा कि ‘क्यों भाई ऐया क्या हो गया। कारण बताए बिना छोड़कर मत जाना।’ एक यूजर ने लिखा, ‘ऐसा मत कीजिए।’ तनिष नाम के यूजर ने लिखा ‘भाई अब आप कुछ अच्छा काम तो करोगे। बहुत हुआ सोशल मीडिया पर ज्ञान देना।’ प्रतीक नाम के यूजर ने लिखा ‘अब टाईम पास कैसे होगा हमारा।’

केआरके को विवादित ट्वीट के कारण हुई थी जेल

बता दें कि कमाल आर. खान को बीते दिनों अपने एक पुराने ट्वीट की वजह से मुंबई एयरपोर्ट से पुलिस ने अरेस्ट किया था। उनको वहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। केआरके पर आरोप था कि उन्होंने साल 2020 में ऋषि कपूर, इरफान खान और अक्षय कुमार पर विवादित ट्वीट किया था। इसके अलावा 2019 में एक केस में भी उनकी गिरफ्तारी हुई थी। केआरके की फिटनेस ट्रेनर ने उन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। फिलहाल दोनों ही मामलों में केआरके जेल को जमानत पर बाहर हैं।