कमाल आर. खान उर्फ केआरके को गिरफ्तारी के बाद सीने में दर्द की शिकायत होने लगी। जिसके चलते उन्हें तुरंत मुंबई में कांदिवली इलाके के शताब्दी अस्पताल में ले जाया गया। केआरके को 30 अगस्त की सुबह मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उसी शाम उन्होंने सीने में दर्द होने की जानकारी पुलिस को दी।

साल 2020 के एक विवादित ट्वीट को लेकर उनकी गिरफ्तारी हुई है, जिसके बाद उन्हें बोरीवली कोर्ट में पेश किया जाना था। जानकारी के मुताबिक वो ट्वीट दिवंगत एक्टर इरफान खान और ऋषि कपूर से जुड़े हैं। केआरके ने दोनों एक्टर्स को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिनका साल 2020 में ही निधन हो गया था। हालांकि एक्टर ने बाद में वो ट्वीट डिलीट कर दिए थे। केआरके के खिलाफ तभी एफआईआर दर्ज कर लुक आउट नोटिस जारी किया गया था।

इसके अलावा कमाल आर. खान पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर धर्म को लेकर विवादित ट्वीट किए थे। केआरके के खिलाफ शिकायत युवा सेना के सदस्य राहुल कनाल ने की थी। गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता राहुल कनाल से मुंबई पुलिस को धन्यवाद कहा है। मलाड पुलिस ने केआरके को आईपीसी 153A, 294,500,501,505, 67/98 एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि केआरके का विवादों से पुराना नाता है। वो आए दिन किसी न किसी को लेकर विवादित ट्वीट करते हैं। वो बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान को लेकर भी काफी आपत्तिजनक बयान दे चुके हैं।

सलमान खान ने भी उनके खिलाफ एक्शन लेते हुए केस दर्ज कराया था। केआरके ने सलमान खान के ब्रांड Being Human को लेकर उनपर भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। इसके अलावा उन्होंने सलमान खान को मनी लॉन्ड्रिंग में लिप्त बताया था। जिसके बाद सलमान ने केआरके पर मानहानि का केस कर दिया था। फिर केआरके ने सार्वजनिक तौर पर मांफी मांगी थी।

केआरके ने उन्हें चरसी, गंजेड़ी बताते हुए कहा था कि वो वेब सीरीज नहीं देखते हैं। केआरके की टिप्पणी के बाद मनोज बाजपेयी बिफर गए थे और उनपर आपराधिक मानहानि का केस कर दिया था। इसके अलावा अजय देवगन भी केआरके पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं।