बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। फिल्म ने 300 करोड़ के क्लब में एंट्री कर लेगी। फिल्म ने रिलीज होते ही पठान, कल्कि और एनिमल का रिकॉर्ड तोड़ा था। हालांकि अब बॉलीवुड एक्टर, डायरेक्टर और क्रिटिक केआरके उर्फ कमाल आर खान ने कहा कि स्त्री 2 की सफलता राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर का करियर बर्बाद कर सकती है। ऐसा उन्होंने क्यों कहा है आइए जानते हैं।

केआरके ने एक्स पर किया ट्वीट

कमाल आर खान ने ट्वीट करते हुए लिखा है, स्त्री 2 की बड़ी सफलता राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर का करियर बर्बाद कर सकती है, अगर वो इसे अपनी स्टारडम की सफलता समझेंगे। स्त्री 2 किसी की सफलता नहीं है। ये सिर्फ प्रोड्यूसर्स के लिए गोल्डमाइन है।

स्त्री 2 का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है, उन्होंने फिल्म के पहले भाग का निर्देशन भी किया था। इस फिल्म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना लीड रोल में हैं। फिल्म में अक्षय कुमार का कैमियो भी है। वहीं भेड़िया के तौर पर वरुण धवन भी फिल्म में कैमियो करते हैं।

स्त्री 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ने कुल 307.80 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने बुधवार को प्रिव्यूज में 9 करोड़ 40 लाख का बिजनेस किया। वहीं गुरुवार 15 अगस्त को फिल्म ने 55.40 करोड़ की शानदार ओपनिंग की। वहीं शुक्रवार को फिल्म ने 35.30 करोड़, शनिवार को 45.70 करोड़ और रविवार को फिल्म ने 58.20 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया। फिल्म मंडे टेस्ट में भी पास हुई और रक्षाबंधन का फायदा फिल्म को मिला और फिल्म ने इस दिन 38.40 करोड़ कमाए। वहीं बुधवार को फिल्म ने 26.80 करोड़ और गुरुवार को 18.20 करोड़ का बिजनेस किया। उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म अच्छा कलेक्शन करेगी।