Paresh Rawal Comeback In Hera Pheri 3: ‘हेरा फेरी’ फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त ‘हेरा फेरी 3’ पिछले कुछ दिनों से चर्चा में बनी हुई थी। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं। इसमें अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी और परेश रावल लीड रोल में हैं। मूवी तब ज्यादा चर्चा में आई जब इसका प्रोमो शूट करने के बाद परेश रावल ने इसे छोड़ने का ऐलान किया। पोस्ट शेयर कर कहा कि वो इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। इस खबर के बाद फैंस की खुशी गम में बदल गई। लेकिन, लोगों ने उनकी वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ी थी। ऐसे में बीते दिन ही एक्टर ने खुद क्लियर किया कि वो इस फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं। ये फैंस के लिए बड़ी ट्रीट के जैसे था। ऐसे में अब इस मूवी में उनकी वापसी पर बॉलीवुड एक्टर ने तंज कसा है और दावा किया कि ये सब बवाल सिर्फ पब्लिसिटी के लिए था।

दरअसल, परेश रावल ने ‘द हिमांशु मेहता शो’ में ‘हेरा फेरी 3’ में अपनी री-एंट्री को कंफर्म किया है। उन्होंने कहा कि आपसी मतभेद सुलझ गए हैं। अब सब ठीक है। सब कुछ हल हो गया। अब उनके कंफर्मेशन के बाद बॉलीवुड एक्टर केआरके यानी कि कमाल राशिद खान ने उन पर तंज कसा और मेल राखी सावंत बताते हुए दावा किया कि ये सब बवाल केवल पब्लिसिटी स्टंट था।

केआरके ने कसा परेश रावल पर तंज

परेश रावल की ‘हेरा फेरी 3’ में री-एंट्री के बाद केआरके ने एक्स पर पोस्ट शेयर की। इसमें लिखा, ‘परेश रावल ने एक पॉडकास्ट में कहा कि सभी समस्याएं सुलझ गई है और अब वो हेरा फेरी 3 में वापसी कर चुके हैं। मैंने विवादों के बीच कहा था कि ये सिर्फ पब्लिसिटी है। परेश रावल इस फिल्म को नहीं छोड़ सकते हैं और अक्षय कुमार उनके खिलाफ लीगल एक्शन भी नहीं ले सकते हैं। बॉलीवुड को मुझसे बेहतर कोई नहीं जानता है, तो जब मैं कुछ कहूं तो लोगों को मुझ पर भरोसा करना चाहिए।’

परेश रावल के पेशाब पीने वाले बयान का जिक्र करते हुए केआरके ने आगे निशाना साधा और लिखा, ‘जो इंसान अपना पेशाब पीकर जिंदगी जी रहा हो वो पब्लिसिटी के लिए कुछ भी कर सकता है। परेश रावल बॉलीवुड के बड़े ड्रामा हैं। आप उन्हें मेल राखी सावंत कह सकते हैं।’

‘हेरा फेरी 3’ में वापसी पर क्या बोले थे परेश रावल?

वहीं, अगर फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ में परेश रावल की वापसी के बारे में बात की जाए तो उन्होंने ‘द हिमांशु मेहता शो’ में इस पर बात की थी। एक्टर ने कहा था कि कुछ नहीं हुआ है। कोई विवाद नहीं है। जो कुछ भी था अब इसका हल हो गया है। इस दौरान वो सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार को अपना दोस्त बताते हैं और कहते हैं कि डायरेक्टर प्रियदर्शन समेत सभी क्रिएटिव लोग हैं तो थोड़ा एक-दूसरे के साथ फाइन ट्यून करना पड़ता है। इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।