Kriti Sanon Confirms Relationship! आज देशभर में यानी कि 25 दिसंबर को क्रिसमस सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस खास मौके पर लोग और सेलेब्स तक दोस्तों और परिवार के साथ जश्न मना रहे हैं। बॉलीवुड से लेकर साउथ और भोजपुरी स्टार्स के बीच इसकी खूब धूम देखने के लिए मिली है। इसी बीच अब एक्ट्रेस कृति सेनन के लिए इस साल 2024 का क्रिसमस बेहद ही खास हो गया। अभिनेत्री ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ क्रिसमस को सेलिब्रेट किया है। इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें उनके साथ भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी को भी साथ में देखा जा सकता है।

कृति सेनन ने क्रिसमस सेलिब्रेशन की फोटोज को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें सभी फोटोज में एमस धोनी सीक्रेट सांता बने नजर आ रहे हैं। वहीं, फोटोज में धोनी की वाइफ साक्षी और उनकी बेटी भी नजर आ रही हैं। इसके साथ ही इसी में से एक तस्वीर में कृति ने पैरों की फोटोज भी शेयर की है, जिसमें उनका पैर तो दिख ही रहा है साथ ही मेल पैर भी है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि ये कबीर बहिया के पैर हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई कि एक्ट्रेस ने क्रिसमस के मौके पर अपनी रिश्ते पर मुहर लगा दी है।

कृति सेनन के रिश्ते को ऑफिशियल माने जाने की दो वजहें बताई जा रही है। इसमें एक तो पैर वाली फोटो है और दूसरी तरफ एमएस धोनी का इस सेलिब्रेशन में साथ होना वो भी फैमिली के साथ एमएस धोनी और उनकी फैमिली के साथ कृति को काफी क्लोज देखा जा सकता है। इसी वजह से सोशल मीडिया पर एक बार फिर से कृति सेनन की पर्सनल लाइफ की खबरों ने तूल पकड़ लिया है। इसे लेकर लोगों का कहना है कि एक्ट्रेस ने अपने रिश्ते को कंफर्म कर दिया है। हालांकि, उनकी ओर से रिश्ते को लेकर कुछ ना तो लिखा गया है और ना ही कुछ कहा गया है। बस तस्वीर से एक छोटा सा इशारा है। ऐसे में कृति के फैंस को अभी उनके ऑफिशियल स्टेटमेंट का और इंतजार करना होगा।

एमएस धोनी के करीबी हैं कबीर बहिया

अब अगर कबीर बहिया की बात की जाए तो वो एमएस धोनी के रिश्तेदार लगते हैं। बताया जाता है कि कबीर एमएस धोनी की पत्नी साक्षी के भाई लगते हैं। ऐसे में कबीर और धोनी फैमिली का करीबी का रिश्ता है। उन्हें कई मौकों पर क्रिकेटर की फैमिली के बेहद करीब देखा गया है। उनकी तस्वीरें भी साथ में चिल करते हुए सामने आई हैं। कबीर की प्रोफेशनल लाइफ पर नजर डालें तो उनका फिल्म इंडस्ट्री से कोई ताल्लुक नहीं है। वो एक बिजनेसमैन हैं।

इसके अलावा अगर कृति सेनन के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो इस साल उन्हें तीन फिल्मों में देखा गया। इसमें ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’, ‘क्रू’ और ‘दो पत्ती’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। एक्ट्रेस की तीनों ही फिल्में हिट रहीं और इसमें उन्हें काफी पसंद किया गया।

कृति सेनने से जुड़ी इस खबर को तो आपने पढ़ लिया। इसके साथ ही आप ये भी खबर पढ़ सकते हैं जब एक्ट्रेस ने पहले भी अपने रिश्ते पर हिंट दिया था। कबीर बहिया संग वो काफी समय से रिलेशन को लेकर चर्चा में हैं।