लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां जोर-शोर पर हैं। 30 जनवरी 2024 को समाजवादी पार्टी ने 16 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। डिंपल यादव, अवधेश प्रसाद, अनु टंडन, रामप्रसाद चौधरी से लेकर काजल निषाद के नाम इस सूची में शामिल हैं।

मगर काजल निषाद एक ऐसा नाम है। काजल निषाद का नाम सामने आते ही लोगों उनके फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है, लेकिन वहीं कुछ लोग जानना चाहते हैं कि आखिर काजल निषाद कौन हैं, जिन्हें सीएम योगी आदित्यनाथ के गढ़ से सपा ने टिकट दिया है।

कौन हैं काजल निषाद

काजल निषाद एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। काजल पिछले कई सालों से राजनीति में हैं और उससे पहले उन्होंने टीवी से लेकर बड़े पर्दे तक अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। काजल को टीवी शो ‘लापतागंज’ में देखा गया था। इस कॉमेडी सीरियल में उनके रोल को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद भोजपुरी सिनेमा में उनकी पहली फिल्म ‘शादी ब्याह’ थी। इसके अलावा भी काजल ने ‘तोता वेड्स मैना’, कलर्स के शो ‘इश्क का रंग सफेद’ में कनक त्रिपाठी का किरदार निभाया था।

अब पर्सनल लाइफ की बात करें तो काजल निषाद का जन्म गुजरात के कच्छ में हुआ था। एक्ट्रेस की शादी गोरखपुर के भौवापार में रहने वाले संजय सिंह निषाद से हुई है। बता दें, संजय निषाद भोजपुरी फिल्मों के निर्माता भी हैं।

काजल का राजनीतिक सफर

बता दें कि काजल निषाद सपा से पहले कांग्रेस पार्टी से जुड़ी थीं। उन्होंने साल 2012 में कांग्रेस के टिकट से विधानसभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 2021 में काजल निषाद ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा था, काजल ने कैम्पियरगंज सीट से चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अप्रैल 2023 में भी सपा ने काजल निषाद ने गोरखपुर में मेयर पद के लिए काजल को प्रत्याशी बनाया था। लेकिन वह ये चुनाव भी हार गई थीं और उन्होंने बीजेपी पर वोटों की गिनती में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। गौरतलब है कि काजल सपा की स्टार प्रचारक रही हैं।