भोजपुरी सिनेमा के दमदार एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपनी एक्टिंग के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। उनका और एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का रिलेशनशिप और ब्रेकअप जगजाहिर है। विवादों के दौरान एक्ट्रेस ने सवाल खड़ा करते हुए शादी की बात कही थी। ऐसे में अब एक बार फिर से वो अपनी पर्सनल लाइफ और रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा में आ गए हैं। ट्रेंडिंग स्टार ने एक स्टेज शो में एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता (Raksha Gupta) को अपनी गर्लफ्रेंड बताया है, जिसके बाद इनके अफेयर की खबरों को हवा मिल गई। ऐसे में अब रक्षा ने भी इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
दरअसल, खेसारी और रक्षा ने कई म्यूजिक वीडियोज और फिल्मों में काम किया है, जिसमें दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया है। ऐसे में हाल ही में दोनों एक स्टेज शो के लिए गए थे। इस दौरान ट्रेंडिंग स्टार ने भोजपुरी एक्ट्रेस को अपनी ‘नई गर्लफ्रेंड’ कहते हुए लोगों से इंट्रोड्यूस कराया है। इसके बाद अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ लिया। इसी पर एक्ट्रेस ने देरी ना करते हुए सफाई दी।
रक्षा गुप्ता का सामने आया वीडियो
भोजपुरी पीआर रंजन सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर रक्षा गुप्ता का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने और खेसारी के रिलेशनशिप पर बात कर रही हैं। इसमें उन्हें कहते हुए देखा जा सकता है कि ‘जब हम स्टेज पर होते हैं ना तो पब्लिक के लिए कभी पति-पत्नी तो कभी गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड, कभी कुछ-कभी कुछ कैरेक्टर प्ले करते हैं तो स्टेज पर मस्ती-मजाक और लोगों के एंटरटेनमेंट के लिए सर (खेसारी) ने कह दिया कि आइए आपको मिलवाता हूं अपनी नई गर्लफ्रेंड से। इस दौरान में शर्मा गई थी कि सर ये क्या बोल रहे हैं? समझ में तो आया नहीं मुझे। पहला शो था मेरा।’
गर्लफ्रेंड की बात पर एक्ट्रेस ने दी सफाई
गर्लफ्रेंड की बात पर सफाई देते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि ‘मैं यही कहूंगी कि मैं गर्लफ्रेंड नहीं हूं। सर (खेसारी) बहुत प्यार करते हैं, बहुत प्यारे इंसान हैं। बहुत सपोर्ट करते हैं। वहां पर भी उन्होंने मुझे अपने साथ खड़ा रखा जबकि ये मेरा पहला स्टेज शो था। लेकिन हां मैं गर्लफ्रेंड नहीं हूं सर अपनी बीवी से बहुत प्यार करते हैं और अपने बच्चों से बहुत प्यार करते हैं। मैं उन सबसे मिली हूं। वो मुझे भी अपने बच्चे की तरह मानते हैं।’
पहली ही फिल्म से बवाल मचा दिया था रक्षा गुप्ता ने
आपको बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता ने इंडस्ट्री में अपनी पहली ही फिल्म से बवाल मचा दिया था। एक्ट्रेस की पहली फिल्म यश कुमार मिश्रा के साथ ‘घरवाली-बाहरवाली’ थी। हालांकि, इसे देरी से रिलीज किया गया था। इससे पहले उनकी प्रदीप पांडे चिंटू के साथ फिल्म ‘कमांडो अर्जुन’ रिलीज की गई थी, जिसमें उन्होंने समंदर किनारे बिकनी में शॉट देकर तहलका ही मचा दिया था। अपने इस लुक से उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थी। आज वो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।