राहुल गांधी इन दिनों अपनी भारत जोड़ो यात्रा के कामों में व्यस्त हैं। चुनाव से पहले कांग्रेस इस यात्रा का प्रचार कर रही है। इसी बीच राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का एक वीडियो इन दिनों चर्चाओं में हैं। इस वीडियो में सुपरहिट फिल्म केजीएफ-2 के गानों का इस्तेमाल किया गया है।
इसे लेकर जिसकी वजह से केजीएफ चैप्टर 2 फेम एमआरटी म्यूजिक ने कॉपीराइट एक्ट के तहत शिकायत दर्ज करवाई है। बेंगलुरु स्थित म्यूजिक लेबल एमआरटी म्यूजिक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सुप्रिया श्रीनेट और जयराम रमेश के खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।
एमआरटी म्यूजिक कंपनी ने राहुल गांधी के खिलाफ किया केस दर्ज
दरअसल एमआरटी म्यूजिक कंपनी की ओर से दावा किया जा रहा है कि इंडियन नेशनल कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए जो मार्केटिंग वीडियोज तैयार किए हैं, उसमें उन्होंने फिल्म के गानों का इस्तेमाल किया है। हालांकि, ऐसा करने के लिए कांग्रेस की तरफ से एमआरटी म्यूजिक की अनुमति नहीं ली थी। एमआरटी म्यूजिक कंपनी ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ सामान्य रूप से कांग्रेस के तीन नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
किन धाराओं में हुआ केस दर्ज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इस उल्लंघन के कारण इंडियन नेशनल कांग्रेस और उसके पदाधिकारी कॉपीराइट के उल्लंघन के लिए धारा 403 (संपत्ति का बेईमानी से हेराफेरी), 465 (जालसाजी के लिए सजा), 120 (कैद के साथ दंडनीय अपराध करने के लिए डिजाइन छुपाना), धारा 34 (सामान्य इरादा), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 66 और कॉपीराइट अधिनियम, 1957 की धारा 63 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
कंपनी के वकील ने क्या कहा
एमआरटी म्यूजिक की ओर से एम नवीन कुमार ने कहा कि ‘डिजिटल दुनिया में आज कॉपीराइट अधिनियम काफी अहम है। जब हमने इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में हमारी मर्जी के खिलाफ केजीएफ के गाने का इस्तेमाल होते देखा तो हम हैरान रह गए। इंडियन नेशनल कांग्रेस ने अपने राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए बिना परर्मिशन हमारे गाने का इस्तेमाल किया है। उल्लंघन किए गए वीडियो INC द्वारा उनके आधिकारिक सोशल हैंडल पर पोस्ट किया गया था और सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी देखे जा सकता है। आईएनसी जैसी संस्था को भारतीय नागरिकों के लिए एक उदाहरण स्थापित करना होगा, हालांकि इस केस में इन्होंने खुद कानून तोड़ा है। और हमारे कॉपीराइट और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स का उल्लंघन कर रहे है, जिसे हमने खरीदने के लिए भारी रकम खर्च की है। कांग्रेस की ओर से यह अधिनियम भारतीय जनता को पूरी तरह से गलत संकेत भेजता है। इस गंभीर उल्लंघन को हम पूरी कोशिश के साथ चुनौती देंगे।’