साउथ की ब्यूटीफुल एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश (Keerthy Suresh) इन दिनों अपनी फिल्म ‘बेबी जॉन’ को लेकर चर्चा में हैं। इसके जरिए वो पहली बार वरुण धवन के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आईं। इसमें उनकी एक्टिंग को काफी पंसद किया गया। अभिनेत्री और वरुण धवन की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल ही जीत लिया था। लेकिन, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। इन सबके बीच कीर्ति को क्रिसमस पार्टी में देखा गया था। इस दौरान का उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पैपराजी उनका गलत नाम लेते नजर आते हैं। इसके बाद उन्होंने इस पर तुरंत रिएक्शन भी दिया।
कीर्ति सुरेश के वायरल हो रहे वीडियो में देखा सकता है कि एक्ट्रेस मुंबई में फिल्म के प्रमोशन के लिए थीं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान ही उन्होंने क्रिसमस भी मुंबई में ही सेलिब्रेट किया। मूवी के प्रमोशन के बीच अभिनेत्री को स्लीवलेस डेनिम ड्रेस में स्टाइलिश देखा गया। इसमें उन्होंने अपना मंगलसूत्र भी फ्लॉन्ट किया था। वायरल वीडियो में देखा गया कि पैपराजी कीर्ति को देखते ही ‘कृति’ कहना शुरू कर देते हैं। इस पर वो चिढ़ जाती हैं। उन्होंने बिना देरी किए अपने नाम को सुधारा और कहा, ‘ये कृति नहीं कीर्ति है।’
इतना ही नहीं, इसके बाद पैपराजी की ओर से कीर्ति सुरेश को ‘डोसा’ भी कहा जाना लगा। उनका डोसा वाला वीडियो खूब वायरल हो रह है, लेकिन कीर्ति ने इस पर भी पलटकर जवाब दिया। साउथ एक्ट्रेस ने प्यारी सी मुस्कान के साथ ही जवाब दिया और कहा, ‘कीर्ति डोसा नहीं, कीर्ति सुरेश है और डोसा मुझे पसंद है।’ इसके बाद उन्होंने मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने पोज भी दिया।
बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी ‘बेबी जॉन’
बहरहाल, अगर वरुण धवन और कीर्ति सुरेश की फिल्म ‘बेबी जॉन’ के बॉक्स ऑफिस के बारे में बात की जाए तो इस फिल्म को क्रिटिक्स और लोगों की ओर से पॉजिटिव रिस्पांस तो मिला लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। कमर्शियली फिल्म परफॉर्म नहीं कर पाई। सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने 5 दिनों में महज 28.65 करोड़ का बिजनेस किया है। इसके बाकी दिनों के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 11.25 करोड़, दूसरे दिन 4.75 करोड़, तीसरे दिन 3.65 करोड़, चौथे दिन 4.25 करोड़ और पांचवे दिन 4.75 करोड़ का बिजनेस किया था।
आपको बता दें कि ‘बेबी जॉन’ के डायरेक्टर कालीस हैं। ये थलापति विजय की फिल्म ‘थेरी’ का हिंदी रीमेक है। आपने ये खबर तो पढ़ ली। इसके साथ ही आप से खबर भी पढ़ सकते हैं कि आखिर क्यों ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी है।