KBC Play Along, 9th November 2018 Episode Updates: केबीसी के इस एपिसोड में फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में नोएडा की निकिता वैद पहुंची। निकिता ने शानदार खेल दिखाते हुए 12,50,000 रुपए जीतकर गेम को अलविदा कह दिया। इसके बाद आई अमीना ने फास्टेस्ट फिंगर का राउंड जीतते हुए हॉट सीट तक का सफर तय किया। उन्होंने शानदार खेल दिखाते हुए 6 लाख से अधिक की राशि जीती। वही निकिता वैद 25 लाख के सवाल को गलत कर बैठी और उन्हें महज 3 लाख 20 हज़ार की राशि से संतोष करना पड़ा।

इससे पहले फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में सबसे पहले जवाब देकर शशिकांत कुमार हॉट सीट पर पहुंच गए हैं। शशिकांत दिल्ली के सागरपुर से आए हैं। उन्होंने बताया कि वो खुद अभी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और छात्रों को पढ़ाते भी हैं। उन्होंने बताया कि वो डिफेंस में जाना चाहते हैं। शशिकांत ने बढ़िया प्रदर्शन करते हुए 6 लाख 40 हज़ार अपने नाम किए थे। शशिकांत से पहले मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले चमन सोनी हॉट सीट पर पहुंचे। चमन सोनी ने हॉट सीट पर 1 लाख 60 हजार रूपया जीता। वर्तमान में चमन अपनी वेबसाइट पर स्वयं के बनाये रोबोटिक प्रोडक्ट ऑनलाइन और ऑफलाइन बेचते हैं। चमन ने बताया कि बचपन से ही मुझे इलेक्ट्रॉनिक्स में काफी दिलचस्पी रही है। 25 साल के चमन सोनी ने ‘टेक्निकल हट’ नाम से अपना स्टार्ट अप शुरू किया। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी ने उन्हें बहुत सपोर्ट किया है।