अमिताभ बच्चन के चर्चित शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 13वें सीजन (KBC 13) में हॉटसीट पर बड़े बड़े धुरंधर आते हैं और अपने हुनर और सूझबूझ का प्रदर्शन करते हैं। लेकिन कई बार केबीसी के मुश्किल सवालों को आगे उन्हें झुकना पड़ता है। शो में ऐसे ही एक कंटेस्टेंट आए थे जो एक स्कूल के डीन थे। उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन 14वें सवाल पर अटक गए। अगर इस सवाल का सही जवाब दे देते तो 50 लाख रुपये जीत सकते थे।
असम के एक बोर्डिंग स्कूल के डीन तुषार भारद्वाज ने सोमवार के एपिसोड में 40 हजार रुपए जीते थे। अगले दिन अमिताभ बच्चन के साथ खेल को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने 8वें सवाल का जवाब दिया और 80 हजार रुपए जीते। इसी तरह 13वें सवाल का सही जवाब देते हुए उन्होंने 25 लाख जीत लिये लेकिन 14वें सवाल पर आकर अटक गए।
50 लाख के इस सवाल का उत्तर देने के लिए उन्होंने तमाम विकल्प भी इस्तेमाल किये। दरअसल, तुषार से सवाल किया गया था- ‘दादासाहेब फाल्के ने पहली बार किस फिल्म में दुर्गाबाई कामत को कास्ट किया, जिससे वह भारतीय सिनेमा की पहली अभिनेत्री बन गईं?’ इसके ऑप्शन थे कुछ यूं थे- सत्यवान सावित्री, मोहिनी भस्मासुर, लंका दहन, गंगावतारण।
इस सवाल का जवाब देने के क्रम में तुषार काफी कंफ्यूज नजर आए और उन्होंने शो से क्विट करने का फैसला ले लिया। शो छोड़ने से पहले उन्होंने अनुमान लगाते हुए जो जवाब दिया था, वो था- सत्यवान सावित्री। लेकिन ये जवाब गलत था। सवाल का सही जवाब था- मोहिनी भस्मासुर। शो छोड़ने के बाद तुषार 25 लाख रुपए घर लेकर गए।
तुषार के बाद हॉटसीट पर अहमदाबाद की रहने वालीं किनई जोशी बैठीं। शो में किनई 1 लाख 60 हजार रुपए की धनराशि जीती। आने वाले एपिसोड में दीपिका पादुकोण और फराह खान शो पर नजर आएंगे। केबीसी 13 के स्पेशल एपिसोड में बॉलीवुड के दोनों सेलेब्स अमिताभ बच्चन के साथ कौन बनेगा करोड़पति क्विज शो खेलते हुए खुद से जुड़ी कई रोमांचक बातें भी करती दिखेंगी।
खास बात ये होगा कि इस दौरान केबीसी के मंच पर इंडियन आइडल 12 के जाने माने कंटेस्टेंट्स भी परफॉर्म करने आएंगे। शो में पवनदीप रंजन, अरुणीता कांजीलाल, शंमुखा प्रिया, स्याली कांबले, मोहम्मद दानिश और निहाल परफॉर्म करते दिखेंगे।