KBC 11, November 8  2019 Written Episode: अमिताभ बच्चन केबीसी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति‘ का आज 59वां एपिसोड लेकर हाजिर हो चुके हैं। शो का 9वें हफ्ते का आखिरी एपिसोड प्रसारित किया जाएगा। प्रसारित एपिसोड कर्मरवीर स्पेशल शो रहा जिसमें समजासेवी श्याम सुंदर पालीवाल बतौर मेहमान शिरकत किया। इस दौरान वह अपने जीवन से जुड़े कई किस्से लोगों के बीच शेयर किया। वहीं शो में उनका साथ देने के लिए मशहूर एक्ट्रेस साक्षी तंवर श्याम सुंदर के साथ हॉट सीट पर विराजमान साथ खेलती नजर आईं। समय समाप्ति की घोषणा होने तक वे यहां से 25 लाख की धनराशि जीत कर ले गए। वे अपने बेटी किरण निधि संस्थान के जरिए उनकी शिक्षा और परवरिश पर खर्च करेंगे।

शो में श्याम सुंदर एक वाकये का जिक्र करते हैं जिससे उनकी पूरी जिंदगी बदल जाती है। दरअसल उनकी बेटी की छोटी ही उम्र में एक बीमारी के दौरान मौत हो गई थी जिसके बाद अवसाद में जाने के बजाय उन्होंने बेटी के नाम पर एक पेड़ लगाया जिसको सींचते हुए बड़ा करते गए। आज वह बेटियों के बचाने का संदेश देते हुए पेड़ लगाने की वकालत करते हैं। वहीं पालीवाल जी से जुड़ी एक महिला ने भी एक दिल का हिला देने वाले वाकये का जिक्र किया।

वाकया सुनाते हुए पालीवाल जी से जुड़ी उस महिला ने कहा कि जब उनके गांव में किसी के यहां बेटी होती थी तो उसको बोझ समझा जाता था और उसके मुंह में जौ का दाना डाल दिया जाता था। पालीवाल ने कहा कि जौ का दाना डालने के बाद जन्मी बच्ची केगले में सुजन और इंफेक्शन हो जाता था और लड़की की डेथ हो जाती थी। ऐसा करने से उसकी मौत का भी पता नहीं चलता था। आगे महिला ने बताया कि उसके गांव में 14 साल बाद बारात आई थी क्योंकि लड़की को पैदा होते ही मार देते थे।

 

Live Blog

22:54 (IST)08 Nov 2019
समय समाप्ति की हुई घोषणा

श्याम सुंदर और साक्षी के 25 लाख जीतने के बाद समय समाप्ति की हुई घोषणा हो गई। यहां से वे 25 लाख की धनराशि ले गए जिसे वे बच्चियों और किरण निधि संस्थान के जरिए उनकी परवरिश और शिक्षा पर खर्च करेंगे।

22:51 (IST)08 Nov 2019
25 लाख के लिए ये रहा सवाल

सवाल- 2012 से क्यूरिऑसिटी रोवर से मिली छवियों का उपयोग करके किस ग्रह पर अनुसंधान किया गया है

जवाब- मंगल

22:39 (IST)08 Nov 2019
12 लाख 50 हजार के लिए सवाल

सवाल- इनमें से किस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ संगीत,सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन के लिए कुल चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते थे। ( फ्लिप द क्वेश्चन का प्रयोग)

जवाब- उमराव जान

 फ्लिप द क्वेश्चन का सवाल- भाषा मुखर्जी मिस वर्ल्ड 2019 प्रतियोगिता में किस देश को प्रतिनिधित्व करेंगी ( ऑस्क द एक्सपर्ट लाइफ लाइन)

जवाब- इंग्लैंड

22:18 (IST)08 Nov 2019
6 लाख 40 हजार के लिए सवाल ये रहा

इनमे से किस पूर्व या वर्तमान सांसद का वास्तविक नाम राजेश्वर प्रसाद बिधूड़ी है

जवाब- राजेश पायलट

22:14 (IST)08 Nov 2019
3 लाख 20 हजार के लिए सवाल

सवाल- यह दिल्ली का कौन सा किला है जो इस चित्र में नजर आ रहा है

जवाब- तुगलकाबाद

22:12 (IST)08 Nov 2019
1 लाख 60 हजार के लिए प्रश्न

2011 की जनगणना के अनुसार सबसे अधिक लिंगानुपात केरल का है तो सबसे कम लिंगानुपात इनमें से किस राज्य का है

जवाब- हरियाणा

22:01 (IST)08 Nov 2019
80 हजार के लिए सवाल

सवाल- बीआर चोपड़ा निर्देशित महाभारत धारावाहिक में भीम का किरदार निभाने के लिए प्रसिद्ध किस टीवी अभिनेता ने राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में भारत के लिए पांच पदक जीतेै हैं

जवाब- प्रवीण कुमार सोबती

21:59 (IST)08 Nov 2019
40 हजार के लिए सवाल

भारत में इनमें से कौन सा नंबर वुमंस हेल्फलाइन नंबर है

जवाब-  1091

21:57 (IST)08 Nov 2019
20 हजार के लिए सवाल

इनमें से कौन सा स्मारक लाल और गुलाबी बलुआ पत्थर से निर्मित है

जवाब- हवा महल

21:51 (IST)08 Nov 2019
10 हजार के लिए सवाल

सवाल- तस्वीर में नजर आ रहे इस जीव को किस देवी की सवारी माना जाता है ( उल्लू)

जवाब- लक्ष्मी

21:48 (IST)08 Nov 2019
5 हजार के लिए सवाल

सवाल- गाने के इस हिस्से में किस तरह की बीवी के बारे में बताया जा रहा है( मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है..)

जवाब- लंबी

21:47 (IST)08 Nov 2019
इस वाकये को सुन दिल दहल जाएगा

पालीवाल जी की पत्नी ने भी एक दिल का हिला देने वाले वाकये का जिक्र किया। वाकया सुनाते हुए पालीवाल जी की पत्नी ने कहा कि जब उनके गांव में किसी के यहां बेटी होती थी तो उसके मुंह में जौ का दाना डाल दिया जाता था। पालीवाल ने कहा कि जौ का दाना डालने के बाद जन्मी बच्ची केगले में सुजन और इंफेक्शन हो जाता था और लड़की की डेथ हो जाती थी। ऐसा करने से उसकी मौत का भी पता नहीं चलता था।

21:29 (IST)08 Nov 2019
3 हजार जीते

इनमें से क्या आकाश में उड़ती किसी अज्ञात वस्तु जिसे यूएफओ यानी अनआइडेंटिफाई फ्लाइंग आब्जेक्ट भी कहा जाता है

जवाब- उड़न तस्तरी

21:28 (IST)08 Nov 2019
2 हजार के लिए सवाल

इनमें से किस हिंदी फिल्म का शीर्षक 1977 की हेमा मालिनी और धर्मेंद्र अभिनीत एक फिल्म का भी शीर्षक है

जवाब- ड्रीम गर्ल

21:27 (IST)08 Nov 2019
1 हजार के लिए सवाल

सवाल- किसी पौराणिक चरित्र को अक्सर नाटकों और फिल्मों में नारायण नारायण का जाप करते हुए दर्शाया गया है

जवाब-नारद

21:23 (IST)08 Nov 2019
श्याम जी के लिए साक्षी तंवर ने कही ये बात

साक्षी तंवर ने कहा श्याम जी देखकर खुशी की, गर्व की फीलिंग एक साथ आती है। मैं इनकी बेटी की जगह तो नहीं ले सकती लेकिन बेटी को खोकर जो हजारों बेटियों की जिंदगी को संवारा है वह गर्व करने लायक है। इस दौरान श्याम जी ने कहा कि मुझे मेरी बेटी मिल गई है।

21:20 (IST)08 Nov 2019
श्याम सुंदर दास का अमिताभ ने किया स्वागत

केबीसी के आज के कर्मवीर स्पेशल शो के गेस्ट श्याम सुंदर दास का अमिताभ ने स्वागत किया।  वह राजस्थान के रहने वाले हैं। वह श्याम सुंदर पालीवाल वाटरशेड समिति और किरण निधि संस्तान के अध्यक्ष हैं। बेटी के गुजर जाने के बाद उनकी याद में एक पेड़ लगाया । इस पेड़ को देखने से उन्हें शांति मिलती है। श्याम जी के साथ एक्ट्रेस साक्षी तंवर भी उनका साथ देने के लिए शो में आईं।

21:15 (IST)08 Nov 2019
3 लाख 20 हजार जीत खेल से बाहर हुईं सुषमा

12 लाख 50 हजार के सवाल का सही जवाब सुषमा नहीं दे पाईं। हालांकि उनके पास अभी 2 लाइफ लाइन बची हुई थी जिसका उन्होंने इस्तेमाल नहीं किया। यहां से वे 3 लाख 20 हजार जीत कर ले गईं।

21:12 (IST)08 Nov 2019
12 लाख 50 हजार के लिए सवाल

सवाल- पौराणिक मान्यता अनुसार किस ऋषि के श्रॉप के कारण अभिमन्यु के पुत्र राजा परीक्षित को तक्षक नाग ने डसा था ( सुषमा ने 2 लाइन के होते हुए दिया गलत जवाब)

जवाब- श्रृंगी ऋषि

21:09 (IST)08 Nov 2019
6 लाख 40 हजार के लिए सवाल

सवाल- 2019 नोबेल शांति पुरस्कार अबी अहमद अली को विशेष रूप से किस देश के साथ सीमा संघर्ष को समाप्त करने के प्रयासों के लिए दिया गया है (50-50) लाइफ लाइन का प्रयोग

जवाब- इरिट्रिया

21:01 (IST)08 Nov 2019
शो लेकर हाजिर हुए अमिताभ

अमिताभ बच्चन आज 59वां एपिसोड लेकर हाजिर हो चुके हैं। आज वो कल की हॉटसीट पर बैठी कंटेस्टेंट सुषमा सिंह के साथ आगे के खेल को आगे बढ़ाएंगे.... वो 3 लाख 20 हजार जीत चुकी हैं।

20:58 (IST)08 Nov 2019
प्ले अलॉन्ग खेल भी बन सकते हैं करोड़पति...

आप करोड़पति बनने का सपना अपने स्मार्टफोन से भी पूरा कर सकते हैं। इसके लिए आपको SonyLiv एप अपने मोबाइल में डाउनलोड करना होगा। जिसके लिए कोई शुल्क भी नहीं देना है। तो इस एप में KBC Play Along के जरिए हर रोज कैश प्राइज जीत सकते हैं। इतना ही नहीं सही जवाब देने वालों में से लकी विनर को अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर भी खेलने का मौका मिल सकता है। अब तक डेढ़ लाख से भी ज्यादा लोगों ने प्ले अलॉन्ग खेल कर ढेर सारी धनराशि अपने नाम की है। पढ़ें विस्तार से-

20:35 (IST)08 Nov 2019
हर लड़की के नाम 111 पेड़ लगवाते हैं श्याम सुंदर

श्याम सुन्दर शो के दौरान बताते हैं कि जब गांव में जब किसी के घर बेटी होती है तो लोग दुखी हो जाते हैं। तब हम सब गाजे बाजे के साथ उनके घर ये बताने जाते हैं कि जश्न मनाओ घर में लक्ष्मी आई है। ये तो करते ही हैं साथ ही उस लड़की के नाम पर 111 पौधे लगाते हैं। इसी तरह श्याम सुन्दर, गांव की बच्चियों के साथ प्रकृति का भला कर रहे हैं।

20:32 (IST)08 Nov 2019
हजारों महिलाओं का जीवन बदलने वाले कर्मवीर श्याम सुंदर होंगे आज के गेस्ट