बॉलीवुड की सुपरहिट एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की दूसरी शादी की अटकले लगाये जा रही हैं। करिश्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फैंस के साथ सवाल-जवाब वाला एक सैशन रखा। जिसमें उनके फैंस ने कई तरह के सवाल किए और एक्ट्रेस ने उनके जवाब भी दिए। करिश्मा से शादी को लेकर सवाल किया जिसमें उन्होंने कन्फ्यूज जिफ के साथ लिखा डिपेंड्स (निर्भर करता है)।
इसके बाद उनके फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है। इससे पहले रणबीर-आलिया की शादी के दौरान करिश्मा ने एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें उनके हाथ में कलीरे का टुकड़ा था। वो उस तस्वीर में बेहद खुश लग रही थीं। उस वक्त भी उनके फैंस ने शादी को लेकर कई सवाल किए थे। कहा जाता है कि दुल्हन के कलीरा जिसपर टूटकर गिरता है अलगी शादी उसी की होती है। अब फैंस को लगने लगा है कि करिश्मा दूसरी शादी करने के लिए तैयार हैं।
फैंस को दिए जवाब:

पिता को नहीं कोई आपत्ति: बता दें कि करिश्मा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात नहीं करती हैं। लेकिन उनके पिता रणधीर कपूर ने एक बार बेटी की लाइफ को लेकर बात की थी। उनकी दूसरी शादी को लेकर रणधीर का कहना था कि अगर वो ऐसा करती हैं तो इसमें गलत क्या है? इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि करिश्मा दूसरी शादी नहीं करना चाहती हैं।
पहली शादी में मिला था धोखा: करिश्मा कपूर साल 2003 में दिल्ली के नामी बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। लेकिन कुछ साल एक साथ रहने के बाद करिश्मा ने अपने पति से 2016 में तलाक ले लिया। अब करिश्मा अपनी 17 साल की बेटी और 12 साल के बेटे के साथ रहती हैं।
करिश्मा पर हाथ उठाते थे संजय कपूर: पति से अलग होने के बाद करिश्मा कपूर ने कई खुलासे किए। करिश्मा की मानें तो उनके पति और ससुराल वाले उन्हें प्रताड़ित किया करते थे। उनके पति ने कई बार उनके साथ मारपीट की। एक्ट्रेस को मेकअप से अपने जख्म छुपाने पड़ते थे।
हनीमून पर कर दी थी अभद्र हरकत: एक इंटरव्यू में करिश्मा ने बताया था कि हनीमून पर संजय कपूर ने अपने दोस्तों के साथ मिल कर करिश्मा से बुरा व्यवहार किया था। संजय ने उन्हें अपने दोस्तों संग सोने के लिए कहा था।