करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर की मौत की खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया था। उनका निधन गुरुवार की देर रात को लंदन में हुआ। वह 53 साल के थे। कंगना रनौत की पोस्ट के बाद खुलासा हुआ कि उनके मुंह के जरिए विंड पाइप में मधुमक्खी घुस गई थी, जिसके चलते उनका दम घुटने लगा था और फिर उनकी जान चली गई। हालांकि, खबरों में बताया जा रहा है कि एक पोलो मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। ये हादसा मधुमक्खी के उनके मुंह के अंदर घुसने के बाद हुआ। ऐसे में अब उनके अंतिम संस्कार से जुड़ी खबर सामने आ रही है कि उन्हें दिल्ली में अंतिम विदाई दी जाएगी। लेकिन इसमें देरी हो रही है।

दरअसल, संजय कपूर भले ही अमेरिका निवासी थे लेकिन वह सोना कॉमस्टार लिमिटेड के चेयरमैन थे और उन्हें मोटरस्पोर्ट्स-पोलो का भी गहरा शौक था। वह भारतीय बिजनेस और स्पोर्ट्स सर्कल का जाना पहचाना नाम थे। ऐसे में उनका अंतिम संस्कार भारत में दिल्ली में किया जाएगा। अब अमेरिका के नागरिक होने के नाते उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने में थोड़ी देरी हो सकती है।

संजय कपूर के पार्थिव शरीर को भारत लाने पर क्या बोले ससुर?

वहीं, संजय कपूर के पार्थिव शरीर को भारत लाने पर ससुर अशोक सचदेव ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने एनडीटीवी से बात करते हुए इस बात की पुष्टि की है कि लंदन में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है और जब तक कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी नहीं हो जाती तब तक पार्थिव शरीर को भारत नहीं ला जाएगा।

22 साल पहले हुई थी करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी

वहीं, संजय कपूर और करिश्मा कपूर के रिश्ते और शादी की बात की जाए तो दोनों ने साल 2003 में शादी की थी। इस रिश्ते से दोनों के दो बच्चे समीरा (2005 में जन्म) और कियान (2011 में जन्म) हैं। हालांकि, इनका रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया। वो घड़ी भी जल्द ही आ गई, जब दोनों ने तलाक भी ले लिया। 2014 में संजय और करिश्म अलग हो गए और 2016 में ऑफिशियली उनका तलाक हो गया। इसके बाद से करिश्मा अपने दोनों बच्चों की परवरिश बतौर सिंगल मदर कर रही हैं।

‘एक मधुमक्खी उनके मुंह में चली गई और…’, करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड की मौत पर कंगना रनौत ने जताया दुख, 2025 को बताया घटनाओं वाला साल