बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor khan) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो इंडस्ट्री में दो दशक से राज कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में की है। एक्ट्रेस ने हमेशा से ही अपनी शर्तों पर काम किया है और आज वो अच्छा खास नाम हैं। आज वो भले ही कम फिल्मों में नजर आ रही हैं। मगर, जब भी वो पर्दे पर आती हैं तो कमाल ही कर जाती हैं। आमतौर पर आपने सुना होगा कि डेब्यू के लिए एक्ट्रेस तरसती हैं। बड़ी मशक्कत के बाद पहली फिल्म मिलती हैं, लेकिन क्या आपको पता है करीना ने ऑफर हुई पहली फिल्म में ही काम करने से मना कर दिया था। वो एक नहीं बल्कि कई फिल्मों में रिजेक्ट कर चुकी हैं। मगर उनके रिजेक्शन ने कई हसीनाओं की किस्मत को रातों-रात चमका दिया। आइए बताते हैं आपको…

‘कहो ना प्यार है’

फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की डेब्यू फिल्म थी। इसमें दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। लेकिन मेकर्स की पहली च्वॉइस अमीषा नहीं बल्कि करीना थीं। अगर वो इसके लिए हां करतीं तो ये उनकी डेब्यू फिल्म कहलाती। मगर उन्होंने इसमें काम करने से मना कर दिया था और इससे अमीषा पटेल की किस्मत चमक उठी थी।

‘हम दिल दे चुके सनम’

इसके बाद करीना कपूर की रिजेक्ट की गई फिल्मों में एक ब्लॉकबस्टर फिल्म सलमान खान की भी रही है। वो कोई और नहीं बल्कि ‘हम दिल दे चुके सनम’ थी, जिसमें ऐश्वर्या राय को लेडी लव के रोल में देखा गया था। इसमें एक्ट्रेस ने अपनी सादगी भरे अंदाज और एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया था और फिल्म की हिट के साथ-साथ वो भी फेमस हो गई थीं। इस मूवी को तो लोग अब तक देखना पसंद करते हैं।

‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ दोनों स्टार की प्रेम कहानी की पहली सीढ़ी मानी जाती है। इसमें उनकी कैमिस्ट्री जगजाहिर है। लेकिन इस बात को बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि इसमें संजय लीला भंसाली की पहली पसंद करीना कपूर थीं, लेकिन उन्होंने इस ऑफर को भी ठुकरा दिया था।

‘क्वीन’

इसके अलावा आपको कंगना रनौत की फिल्म ‘क्वीन’ (Queen) तो आपको याद होगी। इस मूवी ने एक्ट्रेस को नई पहचान ‘क्वीन’ के रूप में दिलाई थी। लेकिन इसमें विकास बहल की पहली पसंद करीना कपूर थीं, जिन्होंने फिल्म को ठुकरा कर कंगना को क्वीन बना दिया था।

‘फैशन’

प्रियंका चोपड़ा के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक ‘फैशन’ (Fashion) रही थी। इसमें एक्ट्रेस ने अपने एक्टिंग से खूब वाहवाही लूटी थी। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। बेबो ने इस मूवी को भी रिजेक्ट कर दिया था। बताया जाता है कि इसकी सफलता के बाद करीना ने मधुर भंडारकर के साथ फिल्म ‘हीरोइन’ में काम किया था। हालांकि ये कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

‘चेन्नई एक्सप्रेस’

दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ (Chennai Express) में रोहित शेट्टी करीना कपूर बतौर लीड एक्ट्रेस देखना चाहते थे मगर वो उस समय ‘तलाश’ में बिजी थीं। इसकी वजह से दीपिका ने बाजी मार ली। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका ही मचा दिया था।