अनुषा दांडेकर और करण कुंद्रा ने तीन साल से ज्यादा समय तक एक-दूसरे को डेट किया और 2020 में वो अलग हो गए। ये ब्रेकअप काफी हैरान कर देने वाला था, क्योंकि ये एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का पावर कपल माना जाता था। इसके तुरंत बाद, इंस्टाग्राम पर एक आस्क मी एनीथिंग सेशन के दौरान, अनुषा ने अलग होने के पीछे की वजह का इशारा करते हुए लिखा था,”हम ज्यादा ईमानदारी, प्यार और खुशी के हकदार हैं… और इसकी शुरुआत आत्म-प्रेम से होती है। इसलिए, मैंने खुद को चुना। बस।”

अब सालों बाद अनुषा ने बेवफाई का आरोप लगाया है। अपने यूट्यूब चैनल अनवेरीफाइड – द पॉडकास्ट पर, उन्होंने बताया, “डेटिंग ऐप्स के साथ मेरा सबसे अविश्वसनीय अनुभव तब हुआ जब मुझे एक डेटिंग ऐप के लिए कैंपेन करने के लिए साइन किया गया, और मैंने अपने उस समय मेरे बॉयफ्रेंड को भी ये डील दिलवाई। ये उसके लिए अब तक की सबसे ज्यादा पेमेंट वाली डील थी। लेकिन जब हम दोनों उस कैंपेन का चेहरा थे, तब वो असल में ऐप का इस्तेमाल दूसरी लड़कियों से बात करने और मिलने के लिए कर रहा था। बाद में, मुझे पता चला कि वो आधी मुंबई की लड़कियों के साथ सो रहा था।”

हालांकि उन्होंने नाम नहीं लिया, लेकिन कई लोगों ने माना कि अनुषा दांडेकर करण कुंद्रा के बारे में बात कर रही थीं, क्योंकि दोनों ने पहले बम्बल के लिए एक साथ कैंपेन चलाया था।

यह भी पढ़ें: ‘ज्यादा उड़ो मत’, पैप्स के सामने पोज देते वक्त फराह खान ने कुक दिलीप को दिया धक्का? बाद में दी सफाई

अब करण ने तोड़ी चुप्पी

करण कुंद्रा ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एक पोस्ट लिखी, जो अब डिलीट हो चुकी है,जिसमें उन्होंने अपने ब्रेकअप से जुड़ी कहानी पर अपनी निराशा व्यक्त की। उन्होंने लिखा, “तीन घंटे में 87 आर्टिकल और किस लिए? एक पॉडकास्ट बेचने के लिए!? क्या यही प्रेरणा हमारे देश के युवा लड़के-लड़कियों में डाली जा रही है? आज, ये क्रूर एलीट महिलाएं कुछ भी कह सकती हैं और उनकी सराहना की जाएगी, जबकि मेरे जैसे पुरुषों के पास जाने के लिए कोई जगह नहीं है। हम अपने परिवारों से दूर, कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन कोई हमारा साथ नहीं देता। आपकी वाइब्रेंट पर्नालिटी फीकी पड़ जाती है और आप ‘न्याय के लिए…’ हैशटैग बनकर रह जाते हैं।” इससे जुड़ी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

उन्होंने आगे लिखा, “सुबह 4 बजे, जब मैं अपने बिस्तर पर अकेला लेटा होता हूं, तो सोचता हूं कि ये ‘पितृसत्ता को तोड़ने वाली’ महिलाएं, सत्ता और संबंधों के नशे में चूर, व्यवस्थागत उत्पीड़न और मानसिक उत्पीड़न से कैसे बच निकलती हैं। ये आपको कदम-दर-कदम तोड़ती हैं। अब मुझे समझ आया कि इस देश में सफल पुरुष भी अपनी जान क्यों ले लेते हैं। क्योंकि इन जागरूक महिलाओं के लिए कोई जवाबदेही नहीं है, कोई परिणाम नहीं है।”

यह भी पढ़ें: अनाथ आश्रम में रहती थी महेश भट्ट की पहली पत्नी, खून से लिखी चिट्ठी भेजकर किया करते थे प्यार का इजहार

अपने रिश्ते के दौरान, करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर को अक्सर “कपल गोल्स” के रूप में देखा जाता था। दोनों प्यार भरी तस्वीरें शेयर करते थे। दोनों ने साथ में एमटीवी के ‘लव स्कूल’ (2016-2019) को भी होस्ट किया था। जहां दोनों अन्य जोड़ों को रिश्तों के बारे में मार्गदर्शन देते थे। इस वक्त अनुषा सिंगल हैं, जबकि करण पिछले कई साल से तेजस्वी प्रकाश को डेट कर रहे हैं।