काजोल ने करण जौहर के साथ कई फिल्मों में काम किया है। करण जौहर की फिल्म में काजोल का स्पेशल अपियरेंस अक्सर होता दिखता है। वहीं काजोल करण की बहुत अच्छी दोस्त भी हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया था जब करण जौहर की फिल्म करने के बाद काजोल रो रही थीं और करण जौहर शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन के साथ मिल कर सेलिब्रेट कर रहे थे।

असल में वह फिल्म सुपर हिट साबित हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने तहलका मचा दिया था। ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि ‘कभी खुशी कभी गम’ थी। फिल्म में शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, करीना कपूर और काजोल थे। इस मल्टीस्टारर फिल्म के हिट होने के बाद जहां सभी स्टार्स खुशियां मना रहे थे, वहीं काजोल और अजय देवगन के परिवार में मातम छाया हुआ था।

फिल्म कभी खुशी कभी गम साल 2001 में रिलीज हुई थी। जब फिल्म रिलीज हुई उस वक्त काजोल अस्पताल में थीं। दरअसल, काजोल ने अपना बच्चा खो दिया था। काजल का मिसकैरेज होने से वह बहुत दुखी थीं। ऐसे में उन्होंने अपनी फिल्म के सुपरहिट होने की खुशी भी नहीं मनाई।

एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस काजोल ने बताया था-बॉक्स ऑफिस पर K3G रिलीज हुई थी, और फिल्म ने पहले दिन धमाकेदार कमाई की थी। वह दिन उनके लिए बहुत खराब था। उस दिन काजोल ने अपना बच्चा खो दिया था। काजोल के साथ ऐसा दो बार हुआ। इसके बाद काजोल और अजय देवगन के दो बच्चे हुए। काजोल ने पहले न्यासा और फिर बाद में युग को जन्म दिया।