ट्विंकल खन्ना और करण जौहर बचपन के दोस्त हैं। दोनों साथ स्कूल में भी पढ़े। ऐसे में दोनों हर वक्त साथ रहा करते थे। करण ने तो एक बार ये तक बताया था कि उन्हें एक ही लड़की से प्यार हुआ था। वह कोई और नहीं बल्कि ट्विंकल खन्ना ही थीं। वहीं ट्विंकल ने अक्षय कुमार से शादी की। इसके बाद करण और ट्विंकल बेस्ट फ्रेंड्स की तरह रहते हैं।

करण जौहर और ट्विंकल खन्ना की दोस्ती का ऐसा ही एक किस्सा है जब ट्विंकल और करण साथ में बोर्डिंग स्कूल में थे तो करण को ट्विंकल की वजह से बहुत डांट पड़ी थी। ट्विंकल ने बताया था कि करण बोर्डिंग स्कूल से भागने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन भागते.. इससे पहले ही पकड़े गए।

दरअसल, करण ने ट्विंकल के लिए ये सब किया था। करण ने इस बारे में खुद बताया था-कि वह एक बार ट्विंकल के लिए पहाड़ी से लुढ़कते हुए नीचे आ गिरे थे। इस पर ट्विंकल ने कहा था कि करण ने स्कूल से भागने की कोशिश की थी। लेकिन गेट से बाहर निकलने से पहले ही वह पकड़े गए।

जब ट्विंकल की वजह से फंस गए करण जौहर

ट्विंकल की बुक ‘Mrs Funnybones’ की लॉन्चिंग के वक्त उन्होंने बताया था- हम एक पहाड़ी पर थे, तो मैंने करण से कहा कि लुढ़कते हुए पहाड़ी से नीचे उतरो। फिर नाव लेकर भाग जाओ। तो करण लुढ़कता हुआ नीचे गया लेकिन पकड़ा गया। इसके बाद उसे दो घंटे वापस ऊपर आने में लग गए।

ट्विंकल ने बताया – अलगे दिन असेंबली में करण को प्रिंसिपल ने बुलाया। सबके सामने उसे भगोड़ा कहा गया। प्रिंसिपल ने तब कहा था कि- क्या आप लोग भी ऐसा कुछ करना चाहेंगे जो इस लड़के ने किया? ये होने के बाद करण बहुत खराब महसूस करते थे। ऐसा भी हुआ कि कई बार उन्होंने पेरेंस्ट को कहा कि वह उन्हें बोर्डिंग स्कूल से वापस ले जाएं।

इस पर करण जौहर ने रिएक्ट किया था और कहा था कि वह दिन उनके लिए वाकई शर्मिंदा कर देने वाला था। करण ने बताा था- वो एक्सपीरिंयस काफी इंसल्टिंग रहा। उस वक्त मेरी उम्र सिर्फ 12 साल थी।

बेटी ने चुना जो वर, डिंपल कपाड़िया को नहीं भाया था

बता दें, ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार की शादी साल 17 जनवरी 2001 को हुई थी। लेकिन एक वक्त था जब डिंपल कपाड़िया बेटी द्वारा पसंद किए गए वर से खुश नहीं थीं। डिंपल कपाड़िया की बेटी ट्विंकल अक्षय कुमार से शादी करना चाहती थीं। लेकिन डिंपल इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थीं। ऐसे में अमर सिंह ने ट्विंकल और अक्षय की शादी के लिए सबसे हामी करवाई।

जब अमर सिंह ने की अक्षय से मुलाकात, तब बनी बात

अमर सिंह भी ट्विंकल को अपनी बेटी की तरह मानते थे। जब उन्हें ये बात पता चली तो उन्होंने अक्षय कुमार से मिलने की इच्छा जाहिर की। एक टीवी इंटरव्यू में अमर सिंह ने बताया था – ‘जब मैं अक्षय कुमार से मिला तो बहुत सहज और नॉर्मल क्लास का व्यक्ति लगा। और अपने रूट से बहुत प्रेम करने वाला लगा। उस वक्त उसने बड़े चाव से बैंकॉक के रेस्टॉरेंट की बातें शेयर कीं। अक्षय ने उस वक्त ये भी बताया था कि वह श्रीदेवी की तस्वीर साथ रहते थे। वह ये तमन्ना रखते थे कि कभी श्रीदेवी के साथ काम करने का मौका मिलेगा। और उन्हें मौका मिल भी गया लेकिन फिल्म रिलीज नहीं हुई वो अलग बात है।