धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण 18 जून को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड के साथ शादी करने वाले हैं। देओल परिवार में धूम-धाम से शादी की रस्में हो रही हैं। 15 जून को मेहंदी का फंक्शन था, जिसमें होने वाले ससुर सनी देओल भी हाथ में महंदी लगाये नजर आए।

इसके अगले दिन 16 जून की रात संगीत का फंक्शन था, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारे भी शामिल हुए। सनी ने बेटे के संगीत पर अपनी फिल्म ‘गदर’ का प्रमोशन भी कर डाला।

सनी देओल बने तारा सिंह

दरअसल सनी ने ‘गदर’ के मशहूर गाने ‘मैं निकला गड्डा लेके’पर तारा सिंह वाले लुक में परफॉर्म किया। इस परफॉर्मेंस में उनके परिवार के लोग भी शामिल हुए और सभी ने उनका डांस काफी एन्जॉय किया। सनी ने कुर्ता पजामा के साथ कोट और सिर पर पग पहनी हुई थी।

करण-द्रशा ने पहना मैचिंग आउटफिट

करण और उनकी होने वाली पत्नी ने डार्क ब्लू आउटफिट पहना था। जिसमें मल्टी कलर की एंब्रॉयडरी का काम हुआ है। करण ने अचकन और पैंट पहनी है और द्रिशा ने ऑफ शोल्डर लहंगा वियर किया है। द्रिशा ने लाइट मेकअप के साथ हेवी ज्वेलरी पहनी है। इस लुक को इंडियन टच देने के लिए उन्होंने बिंदी भी लगाई है।

बॉबी देओल ने पत्नी संग किया रोमांटिक डांस

बॉबी ने भतीजे के संगीत में ऑफ व्हाइट अचकन और पैंट पहना है और उनकी पत्नी तान्या ने पैरट ग्रीन लहंगा पहना है। करण की शादी पर बॉबी ने अपनी पत्नी के साथ फिल्म ‘बरसात’ के ‘हमको सिर्फ तुमसे प्यार है’ गाने पर रोमांटिक डांस भी किया। जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

पोते के संगीत में बेहद हैंडसम लगे धर्मेंद्र

धर्मेंद्र ने करण के संगीत पर बेज कलर का सूट पहना है, इसके साथ उन्होंने मैचिंग शर्ट और ब्लू कलर की टाई लगाई है। अभिनेता ने मीडिया को पोज भी दिए। धर्मेंद्र की तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। उन्होंने ‘यमला पगला दीवाना’ गाने पर डांस भी किया।

शादी में पहुंचे ये महमान

देओल परिवार की इस शादी का न्यौता बॉलीवुड के तमाम सितारों को भी दिया गया है। रणवीर सिंह से लेकर कृति सेनन तक करण के संगीत में पहुंचे। रणवीर को देख करण काफी खुश हो गए। दोनों ने साथ में जमकर डांस भी किया। दोनों का गले मिलते हुए एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

इशिता दत्ता, वत्सल सेठ, कृति सेनन अपने परिवार के साथ देओल परिवार के फंक्शन में शामिल हुईं। कृति सेनन ने सिंपल साड़ी लुक लिया था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।