कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) और सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) का एक प्रोमो बीते दिनों ही सामने आया था, जिसमें वो दोनों साथ में नजर आए थे। वीडियो को कपिल ने इंस्टाग्राम पर शेयर कर अनाउंस किया था कि वो दोनों जल्द ही नेटफ्लिक्स के अपकमिंग प्रोजेक्ट में साथ दिखाई देने वाले हैं। इसी बीच अब शो शुरू होने से पहले ही कपिल-सुनील को साथ में देखा गया। इनकी फोटो भी सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसे अर्चना पूरन सिंह ने शेयर की है।

अर्चना पूरन सिंह ने इंस्टाग्राम पर सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के साथ तस्वीर शेयर की है। सोशल मीडिया पर सामने आई फोटो में देखा जा सकता है कि दोनों ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करने के साथ ही अर्चना ने लिखा था, ‘नेटफ्लिक्स के साथ शानदार पार्टी।’ कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर को एक साथ देखकर उनके फैंस काफी खुश हैं। लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

लोगों ने किए ऐसे रिएक्शन्स

अगर इस पर लोगों के रिएक्शन्स की बात की जाए तो एक ने लिखा, ‘गेट टू गेदर।’ दूसरे ने लिखा, ‘आप दोनों कब साथ आ रहे हो।’ तीसरे ने लिखा, ‘फाइनली, करण-अर्जुन साथ में दिख गए।’ इसके साथ ही एक अन्य ने लिखा, ‘ये शानदार रियूनियन है।’ इसी तरह से लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

खत्म हुई 6 साल पुरानी लड़ाई

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर जल्द ही नेटफ्लिक्स के नए कॉमेडी शो में नजर आने वाले हैं। इनके बीच साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया में एक शो खत्म करने के बाद झगड़ा हुआ था। दोनों मुंबई के लिए वापस लौट रहे थे और इसी बीच इनके बीच खतरनाक झगड़ा हुआ, जिसकी वजह से दोनों ने 6 साल तक एक-दूसरे से बात नहीं की। इस बीच फैंस लगातार दोनों के साथ आने की मांग करते रहे। अब फैंस का सालों पुराना झगड़ा खत्म हो गया है। 6 साल बाद वो फिर से साथ नजर आने वाले हैं।

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का वर्कफ्रंट

वहीं, अगर कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो कपिल को आखिरी बार नंदिता दास की ‘ज्विगाटो’ में देखा गया था। वहीं, सुनील ग्रोवर को शाहरुख खान की ‘जवान’ (Jawan) में देखा गया था। इसमें उनके अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा लीड रोल में थे। एक्टर ‘द कपिल शर्मा’ के शो में अपने किरदार गुत्थी और डॉ. गुलाटी से काफी फेमस हुए थे।