एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने ऊपर लग रहे आरोपों को लेकर बयान दिया है। कंगना ने कहा कि उन्हें चुड़ैल, वेश्या या पागल कहे जाने से फर्क नहीं पड़ता। कंगना रनौत ने एक अंग्रेजी न्यूज चैनल से बातचीत में यह बयान दिया। उन्होंने कहा,’ यदि एक महिला सेक्सुअली एक्टिव है तो उसे वेश्या कहा जाता है। यदि वह सुपर सक्सेसफुल है तो उसे मनोरोगी करार दे दिया जाता है।
कंगना ने कहा कि उनकी सफलता ही उनके साथ हुए विवादों का बदला है। वह खुद को खुश करने वाली इंसान है न कि लोगों को खुश करने वाली। जब उन्हें मनोरोगी, चुड़ैल या वेश्या कहा जाता है तो वह बेइज्जत महसूस नहीं करती। महिला अपनी सफलता और तानों से लोगों को मार सकती है, तो वह हाथों का इस्तेमाल क्यों करें। उन्होंने कहा कि उन्हें शर्मिंदा करने के लिए कई प्रयास किए गए।
Read Also: बॉलीवुड में आने के लिए कंगना को कच्ची उम्र में ही करना पड़ा ये सब, जिसका अब भी है मलाल
कंगना का यह बयान एक्टर अध्ययन सुमन के आरोपों के बाद आया है। अध्ययन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि कंगना उन्हें बेइज्जत करती थी और मारती थी। वह काले जादू का प्रयोग करती थी। अध्ययन ने कंगना और ऋतिक रोशन के बीच चल रहे विवाद में भी ऋतिक का पक्ष लिया था। बता दें कि ऋतिक रोशन और कंगना रनौत के बीच कानूनी लड़ाई चल रही है। इसके चलते पिछले दिनों साइबर पुलिस ने कंगना का बयान भी दर्ज किया था। ऋतिक का आरोप है कि कंगना ने झूठा बयान दिया कि वे उनके साथ रिलेशन में थे। इस पर कंगना ने भी पुलिस में मामला दर्ज करा रखा है।
Read Also: कंगना रनौत और ऋतिक रोशन विवाद में ईमेल्स के बाद अब लीक फोटो ने बढ़ाया सस्पेंस