बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। सामाजिक मुद्दा हो या फिर इंडस्ट्री का कोई सच वो सभी चीजों पर खुलकर अपने विचार रखती हैं। एक्ट्रेस कभी भी कोई बात रखने से हिचकिचाती नहीं हैं। आलोचना करने के दौरान वो कतराती भी नहीं हैं। ऐसे में अब कंगना ने ऐश्वर्या राय की तारीफ की साथ ही 40-50 साल की महिलाओं की खूबसूरती पर बोलीं हैं।
दरअसल, कंगना रनोत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर महिलाओं की खूबसूरती और फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन-1’ पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने मूवी से ऐश्वर्या का एक वीडियो क्लिप शेयर किया है। इसमें वो तृषा कृष्णन के साथ दिखाई दे रही हैं। क्लिप में देख सकते हैं कि पोन्नियिन सेलवन-1 की नंदिनी (ऐश्वर्या) और कुंदवई (तृषा) बात करते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो के जरिए एक्ट्रेस ने दोनों की बढ़ती उम्र के साथ खूबसूरती की ओर इशारा किया है।
कंगना ने इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही लिखा, ‘बॉलीवुड के गीतकारों ने सोलह साल की बाली उमरिया (युवा) के बारे में काफी कुछ लिखा है, लेकिन 40-50 साल की महिला में सेंसुअलिटी, सेक्सुअलिटी और सिडक्शन का उपयोग करने में फेल रहे हैं। वो ना केवल सुंदर हैं बल्कि स्मार्ट और एक्सपीरियंस्ड हैं। ये एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। दो फुल मून।’
आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय की खूबसूरती के लोग मुरीद हैं। उनकी एक झलक पाने का भी लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। उन्होंने पीएस-1 और पीएस-2 में लीड रोल प्ले किया है और अपने लुक से काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है। इसमें उनकी खूबसूरती और लुक की दर्शकों और क्रिटिक्स ने जमकर तारीफ की है। 49 साल की उम्र में भी एक्ट्रेस की खूबसूरती का कोई जवाब नहीं है।
इन फिल्मों में नजर आएंगी कंगना
अगर कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो फिल्म ‘तेजस’, ‘इमरजेंसी’ और ‘चंद्रमुखी 2’ में नजर आने वाली हैं। ‘तेजस’ को 20 अक्टूबर, ‘चंद्रमुखी 2’ को 19 सितंबर और ‘इमरजेंसी’ को 24 नवंबर को रिलीज किया जाएगा।